• Home
  • अलीगढ
  • विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण: अब तक 29,728 आवेदन प्राप्त, राजनीतिक दलों संग हुई अहम बैठक
Image

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण: अब तक 29,728 आवेदन प्राप्त, राजनीतिक दलों संग हुई अहम बैठक

मतदाता सूची की शुद्धता पर जोर
अब तक 29,728 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश
राजनीतिक दलों ने रखीं आपत्तियां, प्रशासन ने दिया आश्वासन

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रोल ऑब्जर्वर एवं अलीगढ़ मंडल की आयुक्त श्रीमती संगीता सिंह ने की। इसमें जिले के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए रोल ऑब्जर्वर श्रीमती संगीता सिंह ने स्पष्ट कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा है कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और न ही कोई अपात्र व्यक्ति सूची में सम्मिलित हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदन और आपत्तियों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मतदाताओं को समय से नोटिस न मिलने, कुछ क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग न मिलने, सुनवाई स्थलों की दूरी अधिक होने तथा फार्म-6 के साथ साक्ष्य संलग्न करने में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों जैसे मुद्दे उठाए। इस पर रोल ऑब्जर्वर ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव रंजन ने जानकारी दी कि विशेष अभियान तिथियों के अंतर्गत जिले में अब तक 23,697 फार्म-6, 1,208 फार्म-7 तथा 4,823 फार्म-8 के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी समस्या या शिकायत के समाधान के लिए जनपद स्तर पर टोल फ्री नंबर 1950 प्रतिदिन सक्रिय है।

डिप्टी जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्गत नोटिसों पर समयबद्ध सुनवाई की जा रही है। उन्होंने राजनीतिक दलों और उनके द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों से मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। बैठक में सभी संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Releated Posts

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *