• Home
  • Delhi
  • स्टार क्रिकेटर स्मृति नहीं करेंगी पलाश से शादी
Image

स्टार क्रिकेटर स्मृति नहीं करेंगी पलाश से शादी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

नई दिल्ली, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ अपनी शादी रद्द होने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। पिछले कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया पर उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई तरह की अफवाहें चल रही थीं, जिन पर मंधाना ने अब ब्रेक लगाते हुए अपना पहला सार्वजनिक बयान जारी किया है। मंधाना ने बताया कि दोनों ने आपसी सहमति से इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है। उन्होंने इसे एक कठिन लेकिन जरूरी निर्णय बताया।

जनता से भी की अपील
मंधाना ने मीडिया और जनता से अपील की है कि इस संवेदनशील वक्त में उनकी और पलाश मुच्छल के परिवारों की निजता का सम्मान किया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों फैली अटकलों और चर्चाओं ने उनके निजी जीवन को अनावश्यक रूप से प्रभावित किया है, इसलिए स्पष्टता के लिए यह बयान जारी किया गया है। मंधाना की यह घोषणा पिछले महीने से चल रही चर्चाओं पर आधिकारिक विराम लगाती है।

चढ़ गई थी हल्दी
स्मृति मंधाना और पलाश की पिछले दिनों हल्दी भी चढ़ गई थी। केवल सात फेरे बाकी रह गए थे। तभी कथित तौर पर मंगेतर पलाश और एक लड़की के बीच हुई चैट के स्क्रीन शॉट वायरल हो गए थे। स्मृति में एकाएक शादी स्थगित कर दी थी। उस समय तर्क दिया गया था कि स्मृति के पिता की अचानक तबियत खराब होने से शादी टाली गई है। उस समय तमाम चर्चाओं का बाजार गर्म रहा था

Releated Posts

IPL :जसप्रीत बुमराह पहली बार बने मुंबई इंडियंस के कप्तान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ हार्दिक और सूर्यकुमार की गैरमौजूदगी में मिली बड़ी जिम्मेदारी आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

पैटर्न और डिजिटल फुटप्रिंट से खुल रहे राज, NEET पेपर लीक जांच में CBI को मिले बड़े सुराग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पुणे से सीकर तक फैला पेपर लीक नेटवर्क NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

अब पेट्रोल-डीजल की मनमानी खरीद पर रोक, पेट्रोल पर ₹5,000 और डीजल पर 200 लीटर की सीमा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: केरल में लागू हुआ नया नियम ऊर्जा संकट की आशंका और पेट्रोल पंपों पर ईंधन…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

दिल्ली सरकार के बड़े फैसले,दो दिन वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिल्ली सरकार ने 15 मई से शुरू हो रहे ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ अभियान के…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top