• Home
  • Uncategorized
  • बाल श्रम उन्मूलन में आज़मगढ़ को राज्यस्तरीय सम्मान
Image

बाल श्रम उन्मूलन में आज़मगढ़ को राज्यस्तरीय सम्मान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शनिवार 21 जून 2025

श्रम मंत्री अनिल राजभर ने लखनऊ में किया सम्मानित, श्रमिक बच्चों के पुनर्वास को मिली सराहना

लखनऊ । विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में आज़मगढ़ जनपद को बाल श्रम उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्यस्तरीय सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री अनिल राजभर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया।

आज़मगढ़ को यह सम्मान जनपद में बाल श्रम के विरुद्ध की गई प्रभावशाली कार्रवाई, जन-जागरूकता अभियानों और ‘अटल आदर्शीय विद्यालय योजना’ के अंतर्गत श्रमिक बच्चों के पुनर्वास के प्रयासों के लिए मिला है। समारोह में आज़मगढ़ की ओर से असिस्टेंट लेबर कमिश्नर श्री पवन सोनकर ने सम्मान ग्रहण किया।

समारोह में प्रमुख सचिव (श्रम), श्रम आयुक्त, लेबर कमिश्नर सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में आज़मगढ़ की भूमिका की विशेष सराहना करते हुए बताया कि जनपद में लगातार निगरानी, पुनर्वास, विद्यालयों में नामांकन और समुदाय की भागीदारी से बाल श्रम के खिलाफ ठोस परिणाम सामने आए हैं।

समापन भाषण में श्रम मंत्री श्री अनिल राजभर ने कहा, “राज्य सरकार बाल श्रम के उन्मूलन के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। आज़मगढ़ जैसे जिलों का योगदान प्रेरणास्रोत है। सरकार भविष्य में भी ऐसे जनपदों को प्राथमिकता देगी जो बच्चों के अधिकारों की रक्षा हेतु समर्पित हैं।”

Releated Posts

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top