• Home
  • अलीगढ
  • फफाला बाजार में औषधि विभाग का औचक निरीक्षण, कोडिन युक्त दवाओं के छह नमूने जब्त
Image

फफाला बाजार में औषधि विभाग का औचक निरीक्षण, कोडिन युक्त दवाओं के छह नमूने जब्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ 01 दिसंबर 2025 : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर सोमवार को अलीगढ़ मंडल में कोडिन युक्त औषधियों की जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सहायक आयुक्त (औषधि) अलीगढ़ मंडल एजाज अहमद और औषधि निरीक्षक दीपक लोधी की संयुक्त टीम ने फफाला बाजार में स्थित अपना मेडिकल एजेंसी, यूके मेडिकल एजेंसी और डीके मेडिकल एजेंसी पर औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने संबंधित मेडिकल संस्थानों को पिछले दो वर्षों में खरीदी और बिक्री से जुड़े अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभिलेख उपलब्ध होने के बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। टीम ने मौके पर संदेह के आधार पर कोडिन युक्त संदिग्ध दवाओं के छह नमूने भी संग्रहित किए, जिन्हें जांच और विश्लेषण हेतु जन विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है।

औषधि विभाग का यह अभियान नशीली और नियंत्रित दवाओं के गलत उपयोग को रोकने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, ताकि बाजार में बिना अनुमति या अनियमित तरीके से बिक रही दवाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।

Releated Posts

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 6-2-2026

विश्व कैंसर दिवस पर एएमयू में तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम अलीगढ़, 6 फरवरीः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल…

ByByHindustan Mirror News Feb 6, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 3-2-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: एएमयू मेडिकल कॉलेज में उन्नत ऑन्कोलॉजी व न्यूक्लियर मेडिसिन सेंटर की स्थापना अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Feb 3, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 2-2-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 1. एएमयू में 73वां अली डे समारोह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में अली सोसाइटी के…

ByByHindustan Mirror News Feb 2, 2026

अलीगढ़ महोत्सव-2026 में ज्ञान का महाकुंभ, 7 से 13 फरवरी तक सजेगा भव्य पुस्तक मेला

पुस्तक प्रेमियों के लिए निःशुल्क प्रवेश, साहित्य और संस्कृति का अनूठा संगम हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़, 2 फरवरी 2026राजकीय…

ByByHindustan Mirror News Feb 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top