• Home
  • Delhi
  • 8वें वेतन आयोग पर सस्पेंस बरकरार, क्या इस साल भी टलेगी सैलरी बढ़ोतरी?
Image

8वें वेतन आयोग पर सस्पेंस बरकरार, क्या इस साल भी टलेगी सैलरी बढ़ोतरी?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

बजट में नहीं मिला सीधा संकेत
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बजट 2026 से 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर बड़ी उम्मीदें थीं। हालांकि वित्त मंत्री के बजट भाषण और दस्तावेजों में आयोग के लागू होने को लेकर कोई सीधा ऐलान नहीं किया गया। इससे यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या 8वां वेतन आयोग साल 2026 में लागू नहीं होगा।

स्थापना व्यय के आंकड़ों से बढ़ी शंका
बजट 2026-27 में सरकार ने स्थापना व्यय (Establishment Expenditure) के लिए 8,24,114 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जो पिछले वित्त वर्ष के 7,82,701 करोड़ रुपये से 41,413 करोड़ रुपये अधिक है। जानकारों का मानना है कि यह बढ़ोतरी नई भर्तियों और महंगाई भत्ते (DA) जैसी नियमित मदों में खप सकती है। वेतन आयोग से जुड़ा अतिरिक्त बोझ इससे कहीं ज्यादा होता है। बजट में 8वें वेतन आयोग के लिए अलग से किसी आवंटन का उल्लेख न होना भी संदेह को मजबूत करता है।

1.19 करोड़ कर्मचारियों की उम्मीदें
देशभर में करीब 1.19 करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी 8वें वेतन आयोग से सैलरी और पेंशन बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। बढ़ती महंगाई के बीच फिटमेंट फैक्टर में सुधार की मांग भी तेज है। लेकिन मौजूदा संकेत बताते हैं कि वेतन बढ़ोतरी में अभी और वक्त लग सकता है।

कब हुआ था आयोग का गठन
सरकार ने 15 जनवरी 2025 को 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की थी। इसके करीब 10 महीने बाद, 28 अक्टूबर 2025 को इसका आधिकारिक गजट नोटिफिकेशन जारी हुआ। नोटिफिकेशन के अनुसार आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है।

कब मिल सकता है वास्तविक लाभ
अगर अक्टूबर 2025 से 18 महीने जोड़े जाएं, तो आयोग की रिपोर्ट जुलाई 2027 तक आने की संभावना बनती है। रिपोर्ट के बाद सरकार की मंजूरी और क्रियान्वयन में भी समय लगेगा। ऐसे में कर्मचारियों को वास्तविक सैलरी बढ़ोतरी का लाभ 2027 के मध्य या 2028 की शुरुआत में मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बजट 2026 के संकेत भी इसी दिशा में इशारा करते हैं कि 8वें वेतन आयोग से जुड़ा बड़ा ऐलान संभवतः बजट 2027 में हो सकता है।

Releated Posts

ऑपरेशन सिंदूर से डिजिटल भारत तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने गिनाईं देश की उपलब्धियां

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रपति ने सरदार…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

जाति गिनेगा भारत, लेकिन असली सवाल है—गिनेगा कैसे?

जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की होगी गणना, पर वर्गीकरण की स्पष्ट व्यवस्था नहीं हुई तो 2011…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

15 अगस्त को सुबह 4 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, मेहमानों के लिए 1.30 लाख QR टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में मेट्रो यात्रियों के लिए विशेष…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

लोकसभा में गूंजा पूरा ‘वंदे मातरम्’, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली, 13 अगस्त। संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को लोकसभा…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *