• Home
  • Delhi
  • टीईटी मुद्दे पर दिल्ली जाम की तैयारी में शिक्षक, दीपावली के बाद होगा देशव्यापी आंदोलन
Image

टीईटी मुद्दे पर दिल्ली जाम की तैयारी में शिक्षक, दीपावली के बाद होगा देशव्यापी आंदोलन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

लखनऊ,।
टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) मुद्दे पर देशभर के प्राइमरी शिक्षक दीपावली के बाद दिल्ली जाम करने की तैयारी में हैं। आगामी 15 अक्टूबर को इसके लिए प्रत्येक राज्य की राजधानियों में उस राज्य के शिक्षकों की बैठक बुलाई गई है। उत्तर प्रदेश सबसे अधिक शिक्षकों वाला राज्य होने के कारण इस प्रस्तावित आंदोलन में नेतृत्वकारी भूमिका निभा रहा है।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में देशभर के शिक्षक संगठनों को मिलाकर बनाए गए संयुक्त मंच “अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा” की अगुवाई यूपी के जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी को सौंपी गई है। उन्हें मोर्चा का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है।

लखनऊ में 15 अक्तूबर को बड़े स्तर पर मोर्चा से जुड़े यूपी के सभी शिक्षक संगठनों की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में दिल्ली में नवंबर के पहले सप्ताह में होने वाली प्रस्तावित राष्ट्रीय बैठक के एजेंडा को अंतिम रूप दिया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, नवंबर के पहले सप्ताह में दिल्ली में अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक होगी, जिसमें राज्यों से प्राप्त संस्तुतियों व मांगों पर विचार किया जाएगा। इसके बाद देशव्यापी आंदोलन और दिल्ली जाम की रणनीति को अंतिम मुहर दी जाएगी।

मोर्चा के संयोजक योगेश त्यागी के अनुसार, संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान दिल्ली में एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। उनका कहना है कि यह आंदोलन शिक्षकों की लंबित मांगों और टीईटी से जुड़े विवादों के समाधान तक जारी रहेगा।

Releated Posts

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *