• Home
  • अलीगढ
  • आयुक्त ने किया नौरंगी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण, शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं,
Image

आयुक्त ने किया नौरंगी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण, शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं,

निर्माण कार्यों में तेजी लाने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश

अलीगढ़, 16 अप्रैल 2025:
स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नौरंगी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का मंडलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति तथा समयसीमा की गहन समीक्षा की और निर्देश दिए कि कार्य को तय समय में पूर्ण किया जाए।

करीब 6000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस अत्याधुनिक इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, जूडो, बिलियर्ड और स्वीमिंग पूल समेत कई अन्य खेलों की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

मंडलायुक्त ने निर्माण एजेंसी को सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने, निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने, तथा आधुनिक सुविधाओं को शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्मार्ट सिटी मिशन के सभी प्रोजेक्ट्स मार्च 2025 तक पूरे किए जाने थे, अतः इस प्रोजेक्ट को मई अंत तक पूर्ण करना अनिवार्य है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्युत संयोजन तथा अन्य आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के लिए समय पर आवेदन करने के निर्देश भी दिए।

मंडलायुक्त ने कहा कि इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण से अलीगढ़ के खिलाड़ियों को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं मिलेंगी, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे।

निरीक्षण के समय नगर आयुक्त विनोद कुमार, जेडीसी मंशाराम यादव, संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज गिरि, डीआईओएस डॉ. सर्वदानंद तथा स्मार्ट सिटी परियोजना के मुख्य अभियंता सुरेश चन्द्र समेत अन्य अभियंता एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *