• Home
  • सहारनपुर
  • सहारनपुर: BJP विधायक किरत सिंह के खिलाफ महिला कार्यकर्ता की महापंचायत, पुलिस ने लाठी चलाकर भीड़ को खदेड़ा
Image

सहारनपुर: BJP विधायक किरत सिंह के खिलाफ महिला कार्यकर्ता की महापंचायत, पुलिस ने लाठी चलाकर भीड़ को खदेड़ा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शुक्रवार 27 जून 2025 सहारनपुर

सहारनपुर जनपद के गंगोह क्षेत्र में आज उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई, जब भाजपा विधायक किरत सिंह के खिलाफ एक महिला पार्टी कार्यकर्ता ने महापंचायत का आयोजन किया। महिला ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके इशारे पर उसके परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा है और फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है।

महापंचायत स्थल पर जब विधायक और महिला के समर्थक आमने-सामने आए तो विवाद बढ़ने लगा और तेज बहस के साथ माहौल गर्म हो गया। हालात को बिगड़ता देख पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं और भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा। घटना के दौरान कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इस पूरे मामले में प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आयोजन की कोई अधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी। एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बीएनएस की धारा-163 लागू है, जो सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ इकट्ठा करने पर रोक लगाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोबारा सड़क पर भीड़ जुटी, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी ओर, विधायक किरत सिंह के समर्थकों का कहना है कि यह एक सोची-समझी साजिश है, जिससे विधायक की छवि धूमिल की जा सके। उनका दावा है कि महिला कार्यकर्ता कुछ राजनीतिक विरोधियों के इशारे पर काम कर रही है।

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद महापंचायत एक बंद कमरे में कराई गई। इस दौरान भी कुछ लोग बाहर नारेबाज़ी करते देखे गए। फिलहाल, प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Releated Posts

कांवड़ यात्रा पर हाई अलर्ट: पूरे मार्ग पर ATS की तैनाती, ड्रोन से होगी निगरानी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : चहल्लूम और कांवड़ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम सहारनपुर। आगामी कांवड़…

ByByHindustan Mirror News Jul 25, 2026

सहारनपुर: महापुरुषों की जन्मजात विरोधी रही है समाजवादी पार्टी-सीएम योगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : ₹613 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, कानून-व्यवस्था और विकास पर सरकार…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

सहारनपुर में 1 लाख की रिश्वत लेते हुए राज्य कर अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 3 लाख वसूली के बाद हर महीने 1 लाख की मांगसहारनपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ…

ByByHindustan Mirror News May 5, 2026

सहारनपुर के डॉक्टर का आतंकी कनेक्शन, गिरफ्तार किया

लखनऊ, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज। श्रीनगर पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंध के आरोप में सहारनपुर के एक…

ByByHindustan Mirror News Nov 7, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *