• Home
  • Delhi
  • जितना अधिक पढ़ा मुसलमान है, उतना बड़ा आतंकवादी है -राज्यमंत्री रघुराज सिंह ,
Image

जितना अधिक पढ़ा मुसलमान है, उतना बड़ा आतंकवादी है -राज्यमंत्री रघुराज सिंह ,

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
फरीदाबाद स्थित धौज के अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल के खुलासे के बाद देशभर की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। जांच में सामने आया है कि अलीगढ़ से डॉ. परवेज और डॉ. शाहीन का सीधा कनेक्शन जुड़ चुका है। इनपुट के अनुसार यूनिवर्सिटी द्वारा अलीगढ़ में कैंपस प्लेसमेंट और एडमिशन कैंप लगाए जाने की जानकारी भी सामने आई है। इतना ही नहीं, यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावेद अहमद सिद्दीकी भी कई दिनों तक अलीगढ़ में रुके थे। अब एजेंसियां यह खंगाल रही हैं कि उनका संपर्क किन लोगों से रहा।

जांच में यह भी सामने आया है कि एएमयू, तिब्बिया कॉलेज समेत अन्य संस्थानों से छात्रों को जोड़ने की योजना थी। इसी बीच एक बड़ा खुलासा यह भी हुआ कि दिल्ली विस्फोट मामले में पकड़े गए आरोपी आरिफ मीर के करीबी, एएमयू जेएन मेडिकल कॉलेज के एमडी कार्डियोलॉजी छात्र डॉ. यासिर हुसैन का नाम भी सामने आया है। जुलाई में दाखिला लेने के बाद वह सिविल लाइन क्षेत्र में रहता है। यासिर ने ही आरिफ को कानपुर में किराए का कमरा दिलाया था। कुछ महीने कानपुर में रहने के बाद वह अलीगढ़ लौट आया था। अब एजेंसियां उसके सभी संपर्कों की जांच कर रही हैं।

इसी मामले पर मंगलवार को प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि “जितना अधिक पढ़ा मुसलमान है, उतना बड़ा आतंकवादी है”। साथ ही एएमयू को आतंकियों का अड्डा बताया। उनका कहना था कि देश में पकड़े गए अधिकतर आतंकवादी मदरसों और मस्जिदों से जुड़े होते हैं, इसलिए इन्हें बंद कर देना चाहिए।

इधर, सुरक्षा एजेंसियों को यह भी इनपुट मिला है कि अल-फलाह यूनिवर्सिटी ने यहां प्लेसमेंट और एडमिशन के लिए कैंप लगाया था और कई छात्र उनसे जुड़े थे। वहीं, डॉ. परवेज और डॉ. शाहीन के अलीगढ़-हाथरस में तबलीगी जमात की गतिविधियों के भी इनपुट मिल चुके हैं। पूरे मामले की गहन छानबीन जारी है।

Releated Posts

POCSO मामले में केंद्रीय मंत्री के बेटे भगीरथ को बड़ा झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: कोर्ट ने 29 मई तक भेजा जेल, हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद पुलिस…

ByByHindustan Mirror News May 17, 2026

1000 साल पुरानी चोल विरासत भारत लौटी, नीदरलैंड ने लौटाए ऐतिहासिक ताम्रपत्र: पीएम मोदी ने बताया गर्व का पल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 11वीं शताब्दी की धरोहर की हुई वापसीभारत को अपनी एक और ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत वापस…

ByByHindustan Mirror News May 17, 2026

कोचिंग से क्राइम तक: NEET पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी की पूरी कहानी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ CBI जांच में सामने आया बड़ा नेटवर्कनई दिल्ली। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय…

ByByHindustan Mirror News May 17, 2026

गहतोलीगंग में 15 दिनों से ठप बिजली सप्लाई, अंधेरे में जीने को मजबूर ग्रामीण

हिन्दुस्तान मिरर | अलीगढ़ | 16 मई 2026 अलीगढ़ जिले की अतरौली तहसील के ग्राम गहतोलीगंग में पिछले…

ByByHindustan Mirror News May 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top