• Home
  • मथुरा
  • UP: घर में मिली खून से सनी बेटी…मां ने बोला ऐसा झूठ
Image

UP: घर में मिली खून से सनी बेटी…मां ने बोला ऐसा झूठ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 3 मई : 2025,

मथुरा (उत्तर प्रदेश): मथुरा जिले के जैंत थाना क्षेत्र के गांव धौरेरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मानसिक रोग से पीड़ित 22 वर्षीय युवती एकता मिश्रा को दवा न खाने पर उसकी मां नीलम मिश्रा ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को पहले सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

हमले के बाद मां ने बताई झूठी कहानी

सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद नीलम मिश्रा ने अपने पति पंडित राकेश मिश्रा को फोन कर बताया कि अज्ञात हमलावरों ने उनकी बेटी पर हमला किया है। सूचना मिलते ही राकेश मिश्रा मथुरा पहुंचे और स्थिति को देख तत्काल जैंत थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने महिला को लिया हिरासत में, कबूला जुर्म

घटना की सूचना पर एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार और सीओ सदर संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू की और नीलम मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान नीलम ने कबूला कि वह अपनी बेटी को दवा देने की कोशिश कर रही थी, लेकिन एकता द्वारा दवा न लेने पर गुस्से में आकर उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया।

मानसिक रोग से पीड़ित थी युवती, चल रहा था इलाज

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, एकता मानसिक रोग से पीड़ित थी और लंबे समय से उसका इलाज चल रहा था। अक्सर वह दवा लेने से मना करती थी, जिसको लेकर मां-बेटी के बीच विवाद होते रहते थे। घटना वाले दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ, लेकिन मामला हिंसा तक पहुंच गया।

परिवार की स्थिति और अगली कार्यवाही

मूलरूप से ललितपुर निवासी राकेश मिश्रा मथुरा के धौरेरा गांव में परिवार के साथ रहते हैं और पंडिताई का कार्य करते हैं। घटना के समय वे किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। उनका बेटा भी किसी अन्य शहर में पढ़ाई कर रहा है। घर पर सिर्फ मां-बेटी थीं।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर विचार कर रही है। नीलम मिश्रा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Releated Posts

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से बवाल: हादसा या हत्या?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ➤ प्रशासन का दावा: हादसा, हत्या नहींMathura में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से मशहूर…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

मथुरा में पिता ,बेटियों से करता था दुष्कर्म,तंग बेटे ने की हत्या

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में रविवार दोपहर एक किशोर ने अपने पिता की हत्या कर…

ByByHindustan Mirror News Oct 27, 2025

मथुरा-दिल्ली रेल ट्रैक हादसे के 24 घंटे बाद भी संचालन पूरी तरह बहाल नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मथुरा: कोयला लदी मालगाड़ी के बेपटरी होने के 24 घंटे बाद भी मथुरा-दिल्ली रेल रूट…

ByByHindustan Mirror News Oct 23, 2025

संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, स्वास्थ्य बिगड़ा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मथुरा। प्रसिद्ध राधावल्लभी संत प्रेमानंद महाराज जी पिछले चार दिनों से अपनी नियमित पदयात्रा पर…

ByByHindustan Mirror News Oct 7, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top