• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: नाबालिग प्रेमी युगल के भागने पर पंचायत का अजब-गजब फरमान, किशोर को गांव से निकाला, दोस्त को दी क्रूर सजा
Image

अलीगढ़: नाबालिग प्रेमी युगल के भागने पर पंचायत का अजब-गजब फरमान, किशोर को गांव से निकाला, दोस्त को दी क्रूर सजा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: सोमवार 16 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़। नाबालिग प्रेमी युगल के घर से भागने पर पंचायत ने कानून को दरकिनार कर अजब गजब फरमान सुना डाला। किशोर को एक वर्ष के लिए गांव निकाला दिया गया। उसके दोस्त को बाइक देने की कड़ी सजा दी गई। किशोरी के स्वजन ने बाइक ले जाने के लिए बुलाया और फिर सिर मुड़वा दिया। चप्पलों की माला पहनाकर गांव में पैदल घुमाया।

इस दौरान पीटा भी। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी प्रसारित हो रहा है। घटना के बाद से शर्म के चलते किशोर घर नहीं पहुंचा। वह गायब है। उसके पिता ने दो नामजद व अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इनमें से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपितों की पहचान में की जा रही है।

कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली गांव फुसावली की किशोरी स्वजन के साथ दादों क्षेत्र में सांकरा घाट गई थी। वहां गांव का ही किशोर बाइक लेकर पहुंच गया और उसे लेकर भाग गया। वह दोस्त की बाइक मांगकर लाया था। दो घंटे बाद दोस्त ने बाइक वापस करने को फोन किया तब उनके भागने की जानकारी हुई।

पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की

किशोरी के स्वजन ने सांकरा चौकी में शिकायत दे दी। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की। इसकी जानकारी करके दोनों के स्वजन शुक्रवार को देहरादून पहुंच गए। वहां से दोनों को साथ लेकर शनिवार तड़के गांव आ गए। यहां किशोरी के पिता ने पंचायत बुला ली। इसमें करीब तीन सौ लोग जुड़े। पंचायत में दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया। फैसला लिया गया कि एक वर्ष तक किशोर गांव में नहीं आएगा। इस दौरान किशोरी की शादी कर दी जाएगी। उसी समय किशोर को किसी रिस्तेदार के यहां भेज दिया गया।

किशाेरी को स्वजन अपने साथ ले गए

किशोरी को स्वजन अपने साथ घर ले गए। दोपहर में किशोरी के स्वजन अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से बाइक ले आए। इसे ले जाने की सूचना किशोर के दोस्त को दी गई। वह पहुंचा तो वहां मौजूद किशोरी के स्वजन व अन्य लोगों ने पकड़ लिया। उसे जमकर पीटा। सिर मुड़वाया, जूते-चप्पलों की माला डालकर गांव में घुमाया। इसे देखने भीड़ लग गई। कई लोग उसे पीट रहे थे। कुछ लोगों ने वीडियो बनाए। उसे बचाया किसी ने नहीं। करीब एक घंटे तक किशोर को घुमाया गया। इसके बाद उसे छोड़ तो दिया। वह घऱ नहीं पहुंचा। कहां गया, यह स्वजन को भी नहीं पता। चिंतित पिता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत

इंस्पेक्टर अरुण पंवार ने बताया कि किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव फुसावली के जितेंद्र और योगेश व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।सीओ गर्वित सिंह ने बताया कि किशोर की तलाश की जा रही है। जितेंद्र को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। अन्य लोगों की पहचान वीडियो के आधार पर की जा रही है। किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। 

Releated Posts

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top