• Home
  • UP
  • यूपी के 2,000 शिक्षकों की नौकरी पर लटकी तलवार
Image

यूपी के 2,000 शिक्षकों की नौकरी पर लटकी तलवार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े करीब 2,000 शिक्षकों की नौकरी पर अब तलवार लटक गई है। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में अपने आदेश में स्पष्ट कर दिया है कि बिना टीईटी पास किए कोई भी शिक्षक प्राथमिक और जूनियर स्कूलों में पढ़ा नहीं सकता। कोर्ट ने यह भी कहा है कि जिन शिक्षकों की नौकरी अभी पांच साल से अधिक समय तक चलनी है, उन्हें दो साल के भीतर अनिवार्य रूप से टीईटी पास करना होगा। ऐसा न करने वालों को नौकरी से बाहर कर दिया जाएगा या उन्हें खुद इस्तीफा देना होगा।

इस आदेश से प्रदेशभर में हड़कंप मच गया है। सबसे बड़ी समस्या उन शिक्षकों के सामने है जिन्हें 1995 तक की भर्ती प्रक्रिया में इंटरमीडिएट की योग्यता के आधार पर नौकरी मिली थी। उस समय इंटर ही बेसिक टीचर के लिए न्यूनतम योग्यता मानी जाती थी। अब स्थिति बदल चुकी है। टीईटी परीक्षा के लिए स्नातक अनिवार्य कर दिया गया है।

यानी जिन शिक्षकों की सेवा अवधि अभी 6-7 साल बची है, उन्हें पहले स्नातक की डिग्री हासिल करनी होगी और उसके बाद टीईटी पास करना होगा। उम्र और समय की वजह से यह प्रक्रिया उनके लिए लगभग असंभव है। ऐसे में साफ है कि उन्हें अपनी नौकरी छोड़नी पड़ सकती है।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से प्रभावित करीब 2,000 शिक्षक दुविधा में हैं। शिक्षकों का कहना है कि इतने वर्षों तक सेवाएं देने के बाद अब अचानक योग्यता बदलने से उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है। वहीं, शिक्षा विभाग के भीतर भी इस आदेश को लेकर हलचल तेज है और सभी की नजरें अब राज्य सरकार की अगली रणनीति पर टिकी हुई हैं।

Releated Posts

हमीरपुर में पत्नी के अवैध संबंध और धमकी से आहत पति ने दी जान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) से सनसनीखेज मामलाउत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मुस्कुरा थाना क्षेत्र के…

ByByHindustan Mirror News Apr 29, 2026

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 24 घंटे में आग के 4 बड़े हादसे, लाखों का नुकसान

भीषण गर्मी में बढ़ीं आग की घटनाएंनोएडा और ग्रेटर नोएडा में भीषण गर्मी के बीच बीते 24 घंटों…

ByByHindustan Mirror News Apr 29, 2026

बिजली विभाग नए कनेक्शन में नहीं लगा सकता स्मार्ट मीटर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: लखनऊ में नए बिजली कनेक्शन के लिए स्मार्ट मीटरों के इस्तेमाल को लेकर विवाद खड़ा…

ByByHindustan Mirror News Apr 29, 2026

भीषण गर्मी का कहर: 44°C के करीब पारा, डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़े

अलीगढ़:हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शहर में भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। रविवार को…

ByByHindustan Mirror News Apr 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top