• Home
  • मेरठ,
  • मेरठ: गाजियाबाद से चोरी की एंबुलेंस से बिहार में शराब तस्करी, पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार
Image

मेरठ: गाजियाबाद से चोरी की एंबुलेंस से बिहार में शराब तस्करी, पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: मंगलवार 17 जून 2025

मेरठ। गाजियाबाद के सिहानीगेट थाना क्षेत्र से एंबुलेंस चोरी कर बिहार में शराब तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। लोहियानगर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की एंबुलेंस, दो नंबर प्लेट और एक तमंचा बरामद हुआ है। आरोपित हरियाणा से सस्ते दाम पर शराब खरीदकर बिहार में तीन गुना कीमत पर बेच रहे थे, जहां शराब पर प्रतिबंध है।

पुलिस लाइंस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि लोहियानगर पुलिस ने घोसीपुर तिराहे से विनोद सिंह (पुत्र स्यौराज सिंह, निवासी नेहतोली, थाना जैतपुर, आगरा), उनके बेटे प्रताप सिंह और फरमान (पुत्र रमजान खां, निवासी कुढ़ला, मुंडाली) को गिरफ्तार किया। ये लोग गाजियाबाद के सिहानीगेट से एंबुलेंस चोरी कर मेरठ लाए थे और उसकी राजस्थान नंबर प्लेट को हटाकर बिहार की नंबर प्लेट लगा रहे थे।

एंबुलेंस से शराब तस्करी का खुलासा
पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे हरियाणा से सस्ते दाम पर शराब खरीदकर एंबुलेंस के जरिए बिहार में सप्लाई करते थे। बिहार में शराब पर प्रतिबंध होने के कारण वहां तीन गुना कीमत पर शराब बेची जाती थी। आरोपितों ने खुलासा किया कि 15 जून को सुबह 3 बजे उन्होंने सिहानीगेट से एंबुलेंस चोरी की और मेरठ लाकर उसकी नंबर प्लेट बदली। प्रताप ने बताया कि वह पहले भी बिहार में शराब की सप्लाई कर चुका है। फरमान वाहन चोरी का मिस्त्री है और इस काम में शामिल था।

पिता-पुत्र का शराब तस्करी का गिरोह
आगरा के रहने वाले पिता-पुत्र ने शराब तस्करी का संगठित गिरोह बना रखा था। उनका कहना है कि बिहार में शराब की बढ़ती मांग के चलते उन्होंने एंबुलेंस का इस्तेमाल शुरू किया ताकि चेकिंग से बचा जा सके। इससे पहले वे बस और ट्रेनों के जरिए शराब की तस्करी कर चुके हैं। पुलिस ने तीनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Releated Posts

मेरठ CGHS ऑफिस में रिश्वतखोरी का खुलासा, एडीशनल डायरेक्टर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: यूपी के मेरठ स्थित CGHS ऑफिस में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एडीशनल…

ByByHindustan Mirror News May 1, 2026

तलाक नहीं, नई शुरुआत: मेरठ में तलाक के बाद पिता ने बेटी का ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: समाज को दिया मजबूत संदेशमेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक अनोखी पहल ने समाज की…

ByByHindustan Mirror News Apr 5, 2026

मेरठ SSP ने 498 दरोगाओं संग देखी ‘धुरंधर-2’

मेरठ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बॉलीवुड फिल्म धुरंधर-2 इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इसी बीच मेरठ के…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

मेरठ में नमो भारत और मेट्रो को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 12,930 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन, छात्रों संग किया सफर मेरठ में प्रधानमंत्री Narendra Modi…

ByByHindustan Mirror News Feb 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top