• Home
  • नई दिल्ली
  • दिल्ली में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, दो महिलाओं समेत तीन की मौत
Image

दिल्ली में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, दो महिलाओं समेत तीन की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 19 जून 2025 नई दिल्ली

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण एक बार फिर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गुरुवार को कोरोना वायरस से दो महिलाओं की मौत की पुष्टि हुई, जबकि बुधवार को भी एक बुजुर्ग मरीज की जान गई थी। इससे पहले तक राजधानी में कोरोना से कुल 13 लोगों की मौत हो चुकी थी। अब यह आंकड़ा बढ़कर 15 हो गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गुरुवार को जान गंवाने वाली महिलाओं में एक 67 वर्षीय महिला थीं, जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर (एचटीएन), किडनी संबंधी रोग, कोविड निमोनिया, सेप्सिस और रिफ्रैक्टरी सेप्टिक शॉक जैसी गंभीर बीमारियां थीं। वहीं दूसरी 74 वर्षीय महिला को कोरोनरी आर्टरी डिजीज (सीएडी), रुमेटीइड आर्थराइटिस, लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (एलआरटीआई) और मल्टी ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम (एमओडीएसएस) जैसी गंभीर समस्याएं थीं।

बुधवार को भी 65 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ा, जिन्हें मुंह का कैंसर (कार्सिनोमा ओरल कैविटी), एक्यूट किडनी इंजरी और एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (ARDS) जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं थीं।

मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कोविड डैशबोर्ड के अनुसार, दिल्ली में वर्तमान में 620 सक्रिय केस हैं। गुरुवार को 65 मरीज ठीक हुए, लेकिन नए मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दिल्ली में 1 जनवरी 2025 से अब तक कोरोना के कुल 2,480 मामले सामने आ चुके हैं।

देशभर के आंकड़ों में दिल्ली कोरोना मामलों में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार, इस बार संक्रमण के लक्षण अपेक्षाकृत हल्के हैं और खांसी, जुकाम, बुखार जैसे सामान्य लक्षण अधिकतर मरीजों में देखे जा रहे हैं।

Releated Posts

28 सितंबर से बैंक हड़ताल की तैयारी, वित्त मंत्रालय ने बातचीत से समाधान का दिया सुझाव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : पांच दिन तक प्रभावित हो सकता है बैंकिंग कामकाज, 30 सितंबर की हाफ-इयरली क्लोजिंग…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

ब्रिक्स समिट: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति, ब्रिक्स रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक मुद्दों…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2026

7.8% GDP ग्रोथ से भारत ने चौंकाया, बाहरी झटकों के बीच भी अर्थव्यवस्था की रफ्तार कायम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तेल संकट, जियोपॉलिटिकल तनाव और ग्लोबल ट्रेड की अनिश्चितता के बावजूद पहली तिमाही में…

ByByHindustan Mirror News Sep 1, 2026

नेपाल बाढ़ में बचाए गए 21 भारतीय दिल्ली पहुंचे, 320 अब भी लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्रालय ने बताया- 400 भारतीय चीन की तरफ सुरक्षित, राहत-बचाव अभियान तेज; जयशंकर…

ByByHindustan Mirror News Aug 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *