• Home
  • अलीगढ
  • परिवहन निगम करेगा 3200 महिला परिचालकों की संविदा पर भर्ती
Image

परिवहन निगम करेगा 3200 महिला परिचालकों की संविदा पर भर्ती

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज,9 जुलाई 2025

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा प्रदेशभर में 15 जुलाई से 25 जुलाई 2025 तक रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से 3200 महिला परिचालकों की संविदा पर भर्ती की जाएगी। यह जानकारी परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने दी।

राज्यमंत्री ने बताया कि इससे पूर्व 1800 महिला परिचालकों की अनुबंध पर भर्ती हो चुकी है। अब शेष पदों की पूर्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया को गति दी जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया में महिला अभ्यर्थियों को इंटरमीडिएट की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता के साथ CCC (कंप्यूटर कॉन्सेप्ट्स कोर्स) प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा।

साथ ही यह भी अनिवार्य है कि अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (UPNRLM) या उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की सदस्य हो या फिर NCC ‘B’ प्रमाणपत्र, NSS, या भारत स्काउट एंड गाइड संस्था के राज्य अथवा राष्ट्रपति पुरस्कार धारक हो। इन विशेष योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों को इंटरमीडिएट में प्राप्त अंकों पर 5% का अतिरिक्त वेटेज मिलेगा।

भर्ती प्रक्रिया मेरिट आधारित होगी और नियुक्ति महिला अभ्यर्थियों के गृह जनपद के अंतर्गत आने वाले डिपो में की जाएगी। संविदा परिचालकों को चालकों के समान ही अनुमन्य पारिश्रमिक दर से भुगतान किया जाएगा।

रोजगार मेलों की तिथियां एवं स्थान निम्नलिखित हैं:

  • 15 जुलाई: नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर
  • 18 जुलाई: गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी
  • 22 जुलाई: मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़
  • 25 जुलाई: सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूटधाम, बांदा, प्रयागराज

प्रमाणपत्रों का सत्यापन ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा। यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे महिलाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

Releated Posts

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *