• Home
  • UP
  • रायपुर में अलीगढ़ के कारोबारी से 1.29 करोड़ की चांदी लूट, दो नकाबपोशों ने की वारदात
Image

रायपुर में अलीगढ़ के कारोबारी से 1.29 करोड़ की चांदी लूट, दो नकाबपोशों ने की वारदात

रायपुर,। सदर क्षेत्र में शनिवार देर रात अलीगढ़ के कारोबारी राहुल गोयल को बंधक बनाकर 86 किलो चांदी के जेवर लूट लिए गए। जानकारी के अनुसार, दो नकाबपोश लुटेरे आधी रात करीब 3 बजे कारोबारी के अपार्टमेंट पहुंचे। उन्होंने राहुल का नाम लेकर दरवाजा खटखटाया। जैसे ही राहुल ने दरवाजा खोला, लुटेरों ने तमंचा तान दिया और उसके मुंह में रूमाल रखकर बेहोश कर दिया। बाद में उसे कमरे में रस्सी से बांध दिया गया। लुटेरे जेवर दो बैग में भरकर बालकनी से रस्सी के सहारे नीचे उतर गए और डीवीआर भी साथ ले गए।

सुबह 10 बजे कारोबारी को होश आया तो उसने किसी तरह हाथ खोलकर पड़ोसी को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। राहुल आगरा की एक कंपनी का सीएफए है और दिवाली बिक्री के लिए 200 किलो चांदी लेकर रायपुर आया था, जिसमें से 24 किलो बिक चुकी थी। पुलिस सीसीटीवी और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच में जुटी है, हालांकि अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस घटना को गंभीरता से जांच रही है।

Releated Posts

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *