• Home
  • Uncategorized
  • लखनऊ में बेकाबू कार ने मजदूर को मारी टक्कर, ड्राइवर फरार
Image

लखनऊ में बेकाबू कार ने मजदूर को मारी टक्कर, ड्राइवर फरार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 10अप्रैल: 2025,

लखनऊ में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक तेज़ रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना डालीबाग बहुखण्डीय आवास के पास हुई। हादसे में घायल मजदूर रामू, जो बहराइच के मिहीपुरवा का निवासी है, को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद मजदूर हवा में उछल गया। हादसे के तुरंत बाद आरोपी ड्राइवर कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया है, और लोग सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। घायल मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है, और डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Releated Posts

CJP का ‘संसद चलो’ मार्च आज, जंतर-मंतर पर जुटी भीड़; दिल्ली हाई अलर्ट पर,संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिना अनुमति मार्च पर पुलिस सख्त, संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू नई दिल्ली। कॉकरोच…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *