• Home
  • अलीगढ
  • इग्नू में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर विशेष सत्र, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया संबोधन
Image

इग्नू में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर विशेष सत्र, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया संबोधन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ 22 मई : 2025
नई दिल्ली /अलीगढ़, 22 मई 2025 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), नई दिल्ली के आम्बेडकर सभागार में 22 मई को “एक राष्ट्र-एक चुनाव” विषय पर विशेष सत्र का भव्य आयोजन किया गया। इस सत्र में देश के कृषि कल्याण, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री, माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में इग्नू की कुलपति श्रीमती उमा काजीलाल, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुनील बंसल तथा रजिस्ट्रार श्री आलोक चौबे की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसे मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से संपन्न किया।

विशेष सत्र को संबोधित करते हुए माननीय केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने “एक राष्ट्र-एक चुनाव” की अवधारणा पर विस्तृत विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र, राज्य और स्थानीय निकायों के चुनाव एक साथ कराए जाएं, तो इससे न केवल वित्तीय व्यय में कमी आएगी, बल्कि सरकारी नीतियों में स्पष्टता और स्थायित्व भी सुनिश्चित होगा।

उन्होंने कहा, “बार-बार चुनाव कराए जाने से न केवल संसाधनों पर अनावश्यक दबाव पड़ता है, बल्कि विकास कार्यों की गति भी प्रभावित होती है। एक साथ चुनाव कराए जाने से प्रशासनिक मशीनरी पर दबाव कम होगा और देश के संसाधनों का अधिकतम उपयोग संभव हो सकेगा।”

इग्नू के इस विशेष सत्र का सजीव प्रसारण देशभर के क्षेत्रीय केंद्रों और विद्यार्थी सहायता सेवा केन्द्रों पर किया गया। अलीगढ़ स्थित इग्नू क्षेत्रीय केंद्र में क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अजय वर्धन आचार्य, समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने इस सत्र को लाइव देखा और इसकी सराहना की।

इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और शोधार्थियों को राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर विचार-विमर्श के लिए एक मंच प्रदान करना था। यह सत्र देशभर में शैक्षणिक समुदाय के लिए एक प्रेरणास्पद पहल बनकर उभरा।

Releated Posts

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *