• Home
  • UP
  • दीपावली पर नहीं की जाए अनावश्यक छापेमारी: योगी
Image

दीपावली पर नहीं की जाए अनावश्यक छापेमारी: योगी

ब्रेकिंग: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दीपावली से पहले प्रदेश के व्यापारियों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि त्योहारों के दौरान व्यापारियों और उद्यमियों के साथ किसी भी तरह की अनावश्यक जांच या छापेमारी न की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवधि में व्यापारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलने दिया जाए, ताकि लोग बिना भय और उत्पीड़न के कारोबार कर सकें।

परफार्मेंस के आधार पर होगी तैनाती
सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य कर विभाग के जोनल अधिकारियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने दो टूक कहा कि व्यापारियों या उद्यमियों के उत्पीड़न की कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य कर विभाग में तैनाती का आधार अब केवल अधिकारियों की परफॉर्मेंस होगी, न कि किसी अन्य सिफारिश पर।

कर प्रणाली को सरल बनाया जाएगा
उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में जीएसटी से जुड़ी सुधार प्रक्रियाएं सकारात्मक परिणाम देंगी और कर प्रणाली को और पारदर्शी व सरल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करने की नसीहत देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य व्यापार को बढ़ावा देना है, न कि उसे अनावश्यक परेशान करना। सीएम योगी के निर्देशों से व्यापारी वर्ग में संतोष और राहत की भावना देखी जा रही है

Releated Posts

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *