• Home
  • देश-विदेश
  • UP News: आज 7 मई को यूपी के 17 जिलों में होगी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, ऑपरेशन सिंदूर के बीच बढ़ाई गई सतर्कता
Image

UP News: आज 7 मई को यूपी के 17 जिलों में होगी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, ऑपरेशन सिंदूर के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 7 मई : 2025,

लखनऊ।
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आज 7 मई को उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर इस अभ्यास का मकसद आपातकालीन स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। देशभर में कुल 300 स्थानों पर यह मॉक ड्रिल हो रही है, जिसमें यूपी के जिलों को विशेष रूप से शामिल किया गया है।

इस मॉक ड्रिल को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं। इसका आयोजन ऐसे समय में किया जा रहा है जब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के तहत बड़ी सैन्य कार्रवाई कर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है। ऐसे में मॉक ड्रिल का उद्देश्य न केवल आम नागरिकों को जागरूक करना है, बल्कि सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों को परखना भी है।

तीन कैटेगरी में बांटे गए जिले

केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर उत्तर प्रदेश के 17 जिलों को तीन श्रेणियों — A, B और C — में बांटा गया है। इन श्रेणियों का निर्धारण जिलों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

  • कैटेगरी A: बुलंदशहर (नरोरा)
  • कैटेगरी C: बागपत, मुजफ्फरनगर
  • कैटेगरी B: आगरा, प्रयागराज, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, वाराणसी, बख्शी का तालाब, मुगलसराय और सरवासा।

क्या बोले यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार?

यूपी पुलिस के डीजीपी प्रशांत कुमार ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार के आदेश पर उत्तर प्रदेश में चिन्हित जिलों में मॉक ड्रिल की जा रही है। उन्होंने बताया, “प्रदेश के 19 जिलों की पहचान की गई है, जिनमें एक A, दो C और शेष B श्रेणी में हैं। इन क्षेत्रों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए यह मॉक ड्रिल की जा रही है ताकि किसी भी आकस्मिकता की स्थिति में प्रशासनिक और आपदा प्रबंधन एजेंसियां पूरी तरह तैयार रहें।”

सहयोग में ये टीमें रहेंगी सक्रिय

इस मॉक ड्रिल में सिविल प्रशासन, पुलिस बल, अग्निशमन विभाग, आपदा प्रबंधन बल (NDRF/SDRF) और स्वास्थ्य विभाग की टीमें संयुक्त रूप से हिस्सा लेंगी। विभिन्न जिलों में अलग-अलग परिदृश्यों के आधार पर मॉक अभ्यास किया जाएगा जैसे– विस्फोट, आतंकी हमला, रासायनिक रिसाव या आगजनी।

नागरिकों से अपील

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे मॉक ड्रिल के दौरान घबराएं नहीं और प्रशासन का सहयोग करें। यह अभ्यास उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए है, जिससे भविष्य में किसी भी आपदा के समय जान-माल की क्षति को न्यूनतम किया जा सके।

Releated Posts

ईरान ने ट्रंप के होर्मुज ‘20% टोल’ दावे को बताया अतिशयोक्ति, अमेरिकी दखल पर दी सख्त चेतावनी

विदेश मंत्री अराघची बोले— होर्मुज का संरक्षक ईरान है; अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप और सहयोगी देशों को भी दी…

ByByHindustan Mirror News Jul 14, 2026

टाइफून बावी का कहर: चीन डूबा, ताइवान-ताजिकिस्तान में तबाही, लाखों लोग बेघर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से तीन देशों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, चीन में सड़कों पर…

ByByHindustan Mirror News Jul 13, 2026

बैंकॉक के पब में भीषण अग्निकांड, 27 लोगों की मौत; कई घायल, हादसे की जांच शुरू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :आधी रात लगी आग से मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे की मशक्कत के…

ByByHindustan Mirror News Jul 13, 2026

कराची में फिदायीन हमला, पाकिस्तान रेंजर्स मुख्यालय के पास धमाका; 3 रेंजर समेत 8 लोगों की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : धमाके के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, पूरे इलाके में मचा हड़कंप कराची। पाकिस्तान के…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top