• Home
  • UP
  • यूपी पुलिस भर्ती: ओटीआर संशोधन का मिला अवसर, कई भर्तियों की तैयारी तेज
Image

यूपी पुलिस भर्ती: ओटीआर संशोधन का मिला अवसर, कई भर्तियों की तैयारी तेज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी गई है। भर्ती बोर्ड ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) में ब्योरे को संशोधित करने का एक मौका उपलब्ध कराया है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपने अकाउंट में लॉग-इन कर विवरण संशोधित कर सकते हैं। बोर्ड ने 3 सितंबर को इस संबंध में सूचना जारी की थी।

ओटीआर प्रणाली को इस वर्ष 31 जुलाई से लागू किया गया है। इसका उद्देश्य यह है कि अभ्यर्थियों को हर भर्ती परीक्षा में बार-बार व्यक्तिगत जानकारी न भरनी पड़े। अब तक 10 लाख से अधिक अभ्यर्थी इस प्रणाली में आवेदन कर चुके हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि एक बार संशोधित ओटीआर फॉर्म अपडेट करने के बाद उसमें दोबारा कोई बदलाव संभव नहीं होगा। हेल्पलाइन नंबर 18009110005 पर भी अभ्यर्थी सहायता ले सकते हैं।

आगामी परीक्षाएं: कम्प्यूटर ऑपरेटर और एएसआई भर्ती प्रक्रिया जारी

भर्ती बोर्ड अगले महीने कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा कराने की तैयारी में है। इस भर्ती के तहत कुल 930 पदों पर चयन किया जाएगा। इसके साथ ही सब इंस्पेक्टर (गोपनीय), एएसआई (लिपिक) और एएसआई (लेखा) के 921 पदों की भर्ती प्रक्रिया भी प्रगति पर है।

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती: 1253 पदों पर आवेदन शुरू

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लंबे अंतराल के बाद राजकीय डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1253 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। ऑनलाइन आवेदन 4 सितंबर से प्रारंभ होकर 6 अक्टूबर तक जमा किए जा सकेंगे। आवेदन में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर तय की गई है।

ओवरएज अभ्यर्थियों पर हाईकोर्ट सख्त

इस बीच प्रयागराज स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2025 में ओवरएज अभ्यर्थियों की याचिका पर राज्य सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। कोर्ट ने अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव गृह को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। याचियों का कहना है कि यदि 2021 में परीक्षा आयोजित हुई होती तो वे आयुसीमा के भीतर होते। कोर्ट ने पूछा है कि उन्हें तीन साल की आयु सीमा में छूट क्यों नहीं दी गई और यह भेदभाव क्यों किया जा रहा है।

Releated Posts

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *