• Home
  • अलीगढ
  • उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने शिवनारायण शर्मा को बनाया संरक्षक
Image

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने शिवनारायण शर्मा को बनाया संरक्षक

हिन्दुस्तान मिरर | अलीगढ़ | 1 फ़रवरी 2026

आज उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ शाखा अलीगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में अहम निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान भाजपा के क़द्दावर नेता एवं अलीगढ़ के जिला महामंत्री श्री शिवनारायण शर्मा को शिक्षक संघ का संरक्षक मनोनीत किया गया। इस निर्णय से शिक्षक समुदाय में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली।

मनोयन कार्यक्रम में शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रशांत शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री विमल चौहान, जिला महामंत्री श्री इंद्रजीत सिंह तथा जिला कोषाध्यक्ष श्री विश्वनाथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से श्री शिवनारायण शर्मा को संरक्षक बनाए जाने की घोषणा की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रशांत शर्मा, ने कहा कि श्री शिवनारायण शर्मा का सामाजिक और राजनीतिक अनुभव शिक्षक संघ के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगा। उनके संरक्षण में संगठन न केवल शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती से उठाएगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में भी सक्रिय भूमिका निभाएगा। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि शिक्षक हित, स्थानांतरण, पदोन्नति, वेतन विसंगतियों और शैक्षिक गुणवत्ता जैसे मुद्दों पर संघ की आवाज़ और प्रभावशाली होगी।

मनोयन स्वीकार करते हुए श्री शिवनारायण शर्मा ने शिक्षक संघ का आभार प्रकट किया और कहा कि शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण की नींव है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे सदैव शिक्षकों के हितों के लिए संघ के साथ खड़े रहेंगे और हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे

Releated Posts

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *