• Home
  • अलीगढ
  • उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती: लिखित परीक्षा और जाट रेजिमेंटल सेंटर रैली की तिथियां घोषित
Image

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती: लिखित परीक्षा और जाट रेजिमेंटल सेंटर रैली की तिथियां घोषित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया तेज हो गई है। कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के 1129 पदों पर सीधी भर्ती-2023 के तहत लिखित परीक्षा पहली नवंबर को आयोजित होगी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आगरा, लखनऊ, झांसी, प्रयागराज सहित 10 जिलों में बने परीक्षा केंद्रों पर होगी। पुलिस उपनिरीक्षक सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 921 पदों के लिए लिखित परीक्षा दो नवंबर को सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी गई है।

इसके अलावा, यूनिट हेडक्वार्टर कोटा (यूएचक्यू) के तहत बरेली स्थित जाट रेजिमेंटल सेंटर में अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेइसमैन, संगीतकार, खिलाड़ी और अग्निवीर लिपिक पदों के लिए भर्ती रैली 8 से 16 दिसंबर तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों की रैली तिथियों के अनुसार अलग-अलग जिलों के लिए निर्धारित की गई है। 11 दिसंबर को आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, अमेठी, मैनपुरी, मऊ, एटा आदि जिलों के उम्मीदवार और 12 दिसंबर को गाजियाबाद, मथुरा, कानपुर देहात, बिजनौर व संभल के उम्मीदवार हिस्सा लेंगे।

उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे परीक्षा और रैली दोनों के लिए निर्धारित तिथियों और निर्देशों का पालन करें।

Releated Posts

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *