• Home
  • Delhi
  • वैभव सूर्यवंशी के सामने इतिहास रचने का मौका, डेब्यू करते ही टूट सकते हैं भारत के 5 बड़े रिकॉर्ड
Image

वैभव सूर्यवंशी के सामने इतिहास रचने का मौका, डेब्यू करते ही टूट सकते हैं भारत के 5 बड़े रिकॉर्ड

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

भारतीय क्रिकेट टीम के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आज से आयरलैंड के खिलाफ शुरू हो रही दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में डेब्यू कर सकते हैं। यदि उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो वह मैदान पर उतरते ही भारतीय क्रिकेट के कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी को देखते हुए क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस मुकाबले पर टिकी हैं।

सचिन का सबसे युवा डेब्यू का रिकॉर्ड खतरे में

भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड फिलहाल सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 1989 में 16 साल 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ पदार्पण किया था। यदि वैभव सूर्यवंशी 15 साल की उम्र में डेब्यू करते हैं, तो वह सचिन का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर भारत के सबसे युवा पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बन जाएंगे।

बल्लेबाजी में भी बना सकते हैं नए कीर्तिमान

वैभव के पास डेब्यू टी20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम करने का मौका होगा। फिलहाल यह रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम है, जिन्होंने अपने पहले मैच में चार छक्के लगाए थे। वहीं, अगर वैभव 62 रन बना लेते हैं तो वह अजिंक्य रहाणे की डेब्यू टी20 में 61 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ देंगे।

आयरलैंड में भी बन सकते हैं रिकॉर्डमैन

आयरलैंड की धरती पर अब तक चार भारतीय खिलाड़ियों ने टी20 डेब्यू किया है, लेकिन कोई भी अपने पहले मैच में रन नहीं बना सका। ऐसे में वैभव यदि खाता खोलने में सफल रहते हैं तो वह आयरलैंड में रन बनाने वाले पहले भारतीय टी20 डेब्यूडेंट बन जाएंगे। इसके अलावा यदि वह ओपनिंग करते हुए 98 रन बना देते हैं तो रोहित शर्मा के 97 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर आयरलैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय टी20 ओपनर भी बन जाएंगे।

महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी के पास भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराने का सुनहरा अवसर है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि उन्हें डेब्यू का मौका मिलता है या नहीं और वह इन रिकॉर्डों को कितना करीब से छू पाते हैं।

Releated Posts

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

मोदी-योगी की एक घंटे से ज्यादा बैठक, यूपी के चुनावी समीकरणों पर मंथन

राज्यसभा की 10 सीटों से लेकर 2027 विधानसभा चुनाव तक रणनीति पर चर्चा, संगठन की तैयारियों और सरकार-पार्टी…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

चुनाव आयोग की अहम बैठक में SIR पर कई फैसले, दिल्ली-महाराष्ट्र में बढ़ी दावे-आपत्तियों की समयसीमा

BLO घर-घर जाकर जुटाएंगे दस्तावेज, ECINET की समीक्षा के लिए बनेगी विशेषज्ञ समिति; बैठकों का एजेंडा पहले से…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *