• Home
  • वाराणसी
  • वाराणसी गैंगरेप केस: 19 साल की युवती से 23 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, डीसीपी चंद्रकांत मीणा पर गिरी गाज
Image

वाराणसी गैंगरेप केस: 19 साल की युवती से 23 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, डीसीपी चंद्रकांत मीणा पर गिरी गाज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 15अप्रैल: 2025,

प्रधानमंत्री के संज्ञान लेने के बाद बड़ी कार्रवाई, डीसीपी पद से हटाए गए

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक 19 वर्षीय युवती के साथ एक सप्ताह तक हुए सामूहिक बलात्कार के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीणा को पद से हटा दिया है और उन्हें डीजीपी ऑफिस लखनऊ से अटैच कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और उनके संज्ञान के बाद ही प्रशासनिक स्तर पर यह कार्रवाई हुई है।

एक हफ्ते तक अलग-अलग जगहों पर होता रहा दुष्कर्म

घटना वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र की है, जहां 19 वर्षीय युवती के साथ 23 लोगों ने एक सप्ताह तक अलग-अलग स्थानों पर गैंगरेप किया। युवती का अब बीएचयू अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसे गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया है।

जांच के दौरान पता चला कि पीड़िता हेपेटाइटिस-बी से संक्रमित है और कमजोरी के चलते उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

13 आरोपी गिरफ्तार, 10 अब भी फरार

पुलिस ने अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। केस में कुल 12 नामजद और 11 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शेष 10 आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

वाराणसी में बढ़ते महिला अपराध पर सख्ती

गैंगरेप की घटना के बाद भी वाराणसी में महिला अपराध कम नहीं हो रहे। सोमवार को लालपुर पाण्डेयपुर थाना क्षेत्र में ही एक पांच साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई, जिससे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

स्पा, कैफे और बार पर पुलिस का शिकंजा

पुलिस अपराध रोकने के लिए अभियान चला रही है। स्पा सेंटर, कैफे, होटलों और बारों पर छापेमारी की जा रही है। हालांकि अभी तक इसका कोई बड़ा असर देखने को नहीं मिला है।

सिस्टम पर उठ रहे सवाल

इस भयावह घटना ने एक बार फिर सिस्टम की लापरवाही को उजागर कर दिया है। जहां एक ओर आरोपियों की गिरफ्तारी जारी है, वहीं दूसरी ओर पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद में बैठा है। प्रधानमंत्री की सख्ती के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अब प्रशासन अपराध नियंत्रण में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा।

Releated Posts

राम मंदिर ‘चंदा चोरी’ प्रदर्शन पर विवाद, राहुल गांधी समेत तीन सांसदों पर वाराणसी में FIR

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : संतों की शिकायत पर केस दर्ज, संसद में हुए प्रतीकात्मक प्रदर्शन से बढ़ा राजनीतिक…

ByByHindustan Mirror News Aug 1, 2026

वाराणसी में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: ₹50 हजार रिश्वत लेते GST की डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : फाइल निस्तारण के बदले मांगी थी घूस, पकड़ते ही भागने की कोशिश वाराणसी। उत्तर…

ByByHindustan Mirror News Jul 16, 2026

मछली वाली तस्वीर पर सफाई-बोले—AI से बनाई गई है तस्वीर, सपा पर भड़के सांसद मनोज तिवारी

वाराणसी में बोले—AI से बनाई गई है तस्वीर, लोगों को गुमराह किया जा रहा वाराणसी। बीजेपी नेता और…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

न सामान चोरी होगा, न गायब… काशी में डिजिटल लॉकर लगाएगी सरकार, निश्चिंत होकर गंगा में लगाएं डुबकी!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ वाराणसी में श्रद्धालुओं को बड़ी राहतउत्तर प्रदेश सरकार ने काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाटों…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *