• Home
  • वाराणसी
  • वाराणसी: यूपी बोर्ड व सीबीएसई 2025 टॉप-10 मेधावियों को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित
Image

वाराणसी: यूपी बोर्ड व सीबीएसई 2025 टॉप-10 मेधावियों को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 12 जून 2025

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 जून 2025 को लखनऊ के लोकभवन सभागार में आयोजित समारोह में यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 2025 परीक्षा के टॉप-10 मेधावियों को सम्मानित करेंगे। इस समारोह में राज्य स्तर पर चुने गए 166 मेधावियों में वाराणसी जिले के दो होनहार छात्र भी शामिल हैं।

यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 96.67 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में आठवां स्थान हासिल करने वाली विकास इंटर कॉलेज (परमानंदपुर) की छात्रा ख्याति सिंह और सीबीएसई 12वीं में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रयागराज रीजन में टॉप करने वाले द आर्यन इंटरनेशनल स्कूल (अखरी) के सूर्यांश गुप्ता बुधवार को सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए लखनऊ रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन मेधावियों को एक लाख रुपये का चेक, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित करेंगे। इसके अतिरिक्त, 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को भी इस समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा, जिसमें वाराणसी जिले के 12 स्वर्ण पदक विजेता शामिल हैं। इस प्रकार, जनपद के कुल 14 छात्र इस प्रतिष्ठित समारोह में सम्मानित किए जाएंगे।

यह आयोजन मेधावी छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने और उनकी मेहनत को सम्मान देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

Releated Posts

राम मंदिर ‘चंदा चोरी’ प्रदर्शन पर विवाद, राहुल गांधी समेत तीन सांसदों पर वाराणसी में FIR

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : संतों की शिकायत पर केस दर्ज, संसद में हुए प्रतीकात्मक प्रदर्शन से बढ़ा राजनीतिक…

ByByHindustan Mirror News Aug 1, 2026

वाराणसी में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: ₹50 हजार रिश्वत लेते GST की डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : फाइल निस्तारण के बदले मांगी थी घूस, पकड़ते ही भागने की कोशिश वाराणसी। उत्तर…

ByByHindustan Mirror News Jul 16, 2026

मछली वाली तस्वीर पर सफाई-बोले—AI से बनाई गई है तस्वीर, सपा पर भड़के सांसद मनोज तिवारी

वाराणसी में बोले—AI से बनाई गई है तस्वीर, लोगों को गुमराह किया जा रहा वाराणसी। बीजेपी नेता और…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

न सामान चोरी होगा, न गायब… काशी में डिजिटल लॉकर लगाएगी सरकार, निश्चिंत होकर गंगा में लगाएं डुबकी!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ वाराणसी में श्रद्धालुओं को बड़ी राहतउत्तर प्रदेश सरकार ने काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाटों…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *