• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में जन्माष्टमी पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, वार्ष्णेय मंदिर बना आकर्षण का केंद्र

अलीगढ़ में जन्माष्टमी पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, वार्ष्णेय मंदिर बना आकर्षण का केंद्र

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़,
शनिवार को पूरे अलीगढ़ शहर में जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और देर रात तक शहर का हर कोना कृष्णमय वातावरण में डूबा रहा। जगह-जगह राधा-कृष्ण की झांकियां सजाई गईं और लड्डू गोपाल के मनमोहक स्वरूप ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा वातावरण “नंद के आनंद भये, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंजता रहा।

कारोबारी महक सिंघल के घर सजी कन्हैया जी की झांकी

विशेष आकर्षण छर्रा अड्डा पुल स्थित श्री वार्ष्णेय मंदिर में देखने को मिला। मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। सतरंगी रोशनी और फूलों से सजे भव्य बंगले ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पालने में झूलते लड्डू गोपाल के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे। देर रात तक भक्तों की कतारें लगी रहीं।

Khereswar dham

भीड़ इतनी अधिक रही कि मंदिर परिसर और आस-पास के इलाके में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन को खासा मशक्कत करनी पड़ी। मंदिर समिति की ओर से प्रसाद वितरण और झांकियों की विशेष प्रस्तुतियां की गईं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इस अवसर पर धार्मिक आयोजनों और भजन-संध्याओं का भी आयोजन किया गया, जिसने माहौल को और भी अधिक भक्तिमय बना दिया।

जन्माष्टमी के पर्व ने अलीगढ़ में आस्था, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।

Police line

Releated Posts

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *