• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: आपरेशन सिंदूर को समर्पित की एक लाख की राशि: ग्राम प्रधान कल्पना सिंह ने पेश की मिसाल
Image

अलीगढ़: आपरेशन सिंदूर को समर्पित की एक लाख की राशि: ग्राम प्रधान कल्पना सिंह ने पेश की मिसाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ रविवार 1 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा की गई कड़ी जवाबी कार्रवाई ‘आपरेशन सिंदूर’ को लेकर देशभर में सराहना हो रही है। इसी कड़ी में अलीगढ़ जिले के धनीपुर ब्लॉक के ग्राम सिकंदरपुर की प्रधान कल्पना सिंह ने एक अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने मानदेय की एक लाख रुपये की राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में दान कर ‘आपरेशन सिंदूर’ को समर्पित कर दिया।

शनिवार को कलक्ट्रेट में आयोजित एक कार्यक्रम में कल्पना सिंह ने यह राशि डीएम संजीव रंजन को चेक के माध्यम से सौंपी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हालिया आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिससे कई महिलाओं का सुहाग उजड़ गया। सरकार ने ‘आपरेशन सिंदूर’ के जरिए इन महिलाओं के दर्द का माकूल जवाब दिया है।

कल्पना सिंह ने कहा, “इस कार्रवाई से पाकिस्तान को सख्त संदेश मिला है और यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।” उन्होंने बताया कि उनके पांच वर्ष के कार्यकाल में कुल ढाई लाख रुपये का मानदेय तय है, जिसमें से डेढ़ लाख रुपये वह पहले ही गरीब बेटियों की शादी में खर्च कर चुकी हैं। अब शेष एक लाख रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में देकर उन्होंने देशसेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Releated Posts

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

5183 करोड़ की पीडब्ल्यूडी कार्ययोजना को सीएम योगी की मंजूरी, अलीगढ़ में 2256 करोड़ से बनेंगे 573 सड़क और पुल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top