• Home
  • बिहार
  • नालंदा में बवाल: मंत्री और विधायक पर ग्रामीणों का हमला, कई घायल
Image

नालंदा में बवाल: मंत्री और विधायक पर ग्रामीणों का हमला, कई घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव में गुरुवार को बड़ा बवाल हो गया। मंत्री श्रवण कुमार और स्थानीय विधायक जब सड़क हादसे में मारे गए नौ लोगों के परिजनों से मिलने पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया। हादसा तीन दिन पहले हुआ था, और ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर नाराज थे।

जानकारी के मुताबिक, नेताओं ने मृतकों के परिजनों से मिलकर संवेदना जताई और वापस लौटने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने उनसे कुछ देर रुकने और मुआवजे के आश्वासन की मांग की। लेकिन मंत्री ने कार्यक्रम का हवाला देकर निकलने की बात कही। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सवाल करना शुरू किया और देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई।

ग्रामीणों का आरोप था कि हादसे के दिन विधायक के कहने पर उन्होंने सड़क जाम हटाया था, लेकिन सरकार ने अब तक कोई मुआवजा नहीं दिया। इससे आक्रोशित भीड़ ने पहले एक स्थानीय पत्रकार और विधायक को घेर लिया, फिर लाठी-डंडों और पथराव से हमला कर दिया।

हमले में मंत्री के बॉडीगार्ड सहित कई लोग घायल हो गए और कुछ का सिर फट गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि जान बचाने के लिए मंत्री और विधायक को करीब एक किलोमीटर तक भागना पड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात काबू में किए। पूरे इलाके को छावनी में बदल दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि ग्रामीणों को शांत कराया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

Releated Posts

आरक्षण पर आमने-सामने चिराग-मांझी, इस्तीफे की मांग तक पहुंची मोदी कैबिनेट की तकरार

SC आरक्षण में उप-श्रेणी और क्रीमी लेयर के मुद्दे पर बढ़ा विवाद, बिहार के दलित वोटबैंक का समीकरण…

ByByHindustan Mirror News Aug 31, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पारंपरिक सीट पर प्रशांत किशोर का बड़ा उलटफेर,पहली बार चुनाव जीतकर रचा इतिहास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : बांकीपुर से पहली बार चुनाव जीतकर रचा इतिहास, गुजरात में भाजपा और दतिया में…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

150 रुपये का विवाद बना 45 साल की कानूनी लड़ाई, 700 से अधिक पेशियां और 130 तारीखों के बाद आया फैसला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :1981 में शुरू हुए मामले में 2026 में सुनाया गया फैसला, 75 वर्षीय दोषी को…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

पटना से बाहर शिफ्ट होंगे कोचिंग संस्थान, बनेगा आधुनिक एजुकेशन हब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : खान ग्लोबल-ज्ञान बिंदु विवाद के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला पटना। बिहार सरकार…

ByByHindustan Mirror News Jun 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *