• Home
  • Delhi
  • “वक्फ बिल नहीं चलेगा: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा ऐलान”
Image

“वक्फ बिल नहीं चलेगा: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा ऐलान”

वक्फ बिल के विरोध में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की राष्ट्रव्यापी मुहिम: प्रदर्शन, बिजली बंद और गिरफ़्तारी की योजना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 11अप्रैल: 2025,

दिल्ली। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित वक्फ संरक्षण (संशोधन) बिल के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध का ऐलान किया है। बोर्ड का कहना है कि यह बिल वक्फ संपत्तियों की स्वायत्तता और मुस्लिम समुदाय के धार्मिक अधिकारों पर आघात है। विरोध के तहत कई चरणों में प्रदर्शन और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे:

  • 18 अप्रैल तक “वक्फ संरक्षण सप्ताह” मनाया जाएगा। इस दौरान देशभर में विभिन्न स्तरों पर जन जागरूकता और प्रदर्शन होंगे।
  • 22 अप्रैल को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में मौन प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें देशभर से मुस्लिम प्रतिनिधि शामिल होंगे।
  • 30 अप्रैल को रात 9 बजे पूरे देश में घर और दफ्तर की बिजली बंद करने की अपील की गई है। यह कदम सरकार तक अपनी नाराज़गी जताने के लिए किया जाएगा।
  • लखनऊ, कानपुर समेत 50 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएंगी ताकि वक्फ बिल से जुड़े मुद्दों को जनता और मीडिया के सामने रखा जा सके।
  • राज्यों की राजधानियों और प्रमुख शहरों में बोर्ड के कार्यकर्ता गिरफ्तारी देंगे। यह कदम नागरिक अवज्ञा आंदोलन की तर्ज़ पर उठाया जाएगा।

बोर्ड ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि वे इस शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक विरोध में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें ताकि सरकार इस बिल को वापस ले।

Releated Posts

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

मोदी-योगी की एक घंटे से ज्यादा बैठक, यूपी के चुनावी समीकरणों पर मंथन

राज्यसभा की 10 सीटों से लेकर 2027 विधानसभा चुनाव तक रणनीति पर चर्चा, संगठन की तैयारियों और सरकार-पार्टी…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

चुनाव आयोग की अहम बैठक में SIR पर कई फैसले, दिल्ली-महाराष्ट्र में बढ़ी दावे-आपत्तियों की समयसीमा

BLO घर-घर जाकर जुटाएंगे दस्तावेज, ECINET की समीक्षा के लिए बनेगी विशेषज्ञ समिति; बैठकों का एजेंडा पहले से…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *