हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ मंगलवार 3 जून 2025 अलीगढ़
अलीगढ़, 03 जून 2025 मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह की अध्यक्षता में 04 जून 2025 को पूर्वान्ह 11 बजे से विकास भवन सभागार में विभिन्न विकास कार्यक्रमों की साप्ताहिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जिले में संचालित योजनाओं और विकास कार्यक्रमों की विगत सप्ताह की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विभागों की योजनाओं व कार्यक्रमों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ समय से बैठक में प्रतिभाग सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बैठक में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।














