हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ बुधवार 28 मई 2025
जमालपुर निवासी पीड़िता ने 30 मई तक गिरफ्तारी की मांग की
अलीगढ़। जमालपुर की एक महिला ने भरण-पोषण के लिए निर्धारित राशि न मिलने पर पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने इस संबंध में एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़िता का आरोप है कि उसने पहले भी संबंधित थाने में शिकायत की थी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। महिला का कहना है कि अदालत द्वारा भरण-पोषण की राशि तय की गई थी, लेकिन आरोपी पक्ष की ओर से अब तक उसे कोई भुगतान नहीं किया गया है।
महिला ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि अदालत की आदेशों की अवहेलना की जा रही है। उसने आग्रह किया कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे 30 मई तक गिरफ्तार कराया जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके।
















