• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: खैर क्षेत्र में डंपर से कुचलकर युवक की मौत
Image

अलीगढ़: खैर क्षेत्र में डंपर से कुचलकर युवक की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 14 मई : 2025,

अलीगढ़, खैर। खैर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। कस्बे के धुंधी का नगला निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में डंपर से कुचलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान पवन के रूप में हुई है, जो खनन कार्य से जुड़ा हुआ था और एक खनन ठेकेदार के साथ काम करता था।

घटना मंगलवार देर रात की है, जब पवन मिट्टी भराई के काम के सिलसिले में पला जरारा क्षेत्र गया हुआ था। यह इलाका अवैध व कानूनी खनन गतिविधियों के लिए जाना जाता है, जहां खेतों से बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन किया जाता है। रात में डंपर की चपेट में आने से पवन की मौत हो गई।

बुधवार सुबह जब परिजनों को पवन का शव मिला, तो घर में कोहराम मच गया। मृतक के स्वजनों ने उसकी मौत को हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि पवन को किसी साजिश के तहत डंपर के नीचे कुचला गया है।

फिलहाल, परिजनों ने पुलिस में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया है कि यह केवल एक सड़क हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश हो सकती है।

कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम कराया जा चुका है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में खनन कार्यों में कई बार सुरक्षा मानकों की अनदेखी होती है, जिससे इस तरह की घटनाएं होती हैं। प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *