• Home
  • बिहार
  • बिहार में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक, युवक ने किया किस
Image

बिहार में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक, युवक ने किया किस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अररिया (बिहार) में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान रविवार को बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई। यात्रा के आठवें दिन राहुल गांधी बुलेट बाइक पर सवार होकर अपने काफिले के साथ आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान अचानक एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए उनके पास पहुंच गया और उन्हें गले लगाकर किस कर लिया। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

राहुल गांधी जब अररिया की ओर बढ़ रहे थे, उनके साथ बिहार कांग्रेस के नेता बाइक पर बैठे थे। बगल की दूसरी बुलेट पर राजद नेता तेजस्वी यादव भी सवार थे, उनके पीछे राहुल गांधी का सुरक्षाकर्मी बैठा था। इस बीच मौका पाकर युवक अचानक राहुल गांधी की बाइक के पास आ गया। उसने राहुल गांधी को पकड़ लिया और किस कर भागने की कोशिश की। इस दौरान राहुल गांधी भी कुछ पल के लिए रुक गए।

जैसे ही यह घटना हुई, सुरक्षाकर्मी हरकत में आए और युवक को पकड़कर दूर धकेला। एक सुरक्षाकर्मी ने उसे थप्पड़ भी मारा। इसके बाद सुरक्षा और कड़ी कर दी गई। राहुल गांधी के करीब जाने की कोशिश कर रहे अन्य लोगों को भी सुरक्षा घेरा हटाकर दूर किया गया।

इस घटना के बाद राहुल गांधी की यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। भीड़भाड़ के बीच इतनी आसानी से किसी युवक का सुरक्षा घेरा तोड़ना सुरक्षाबलों की लापरवाही को उजागर करता है। हालांकि, राहुल गांधी ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और यात्रा आगे बढ़ती रही।

गौरतलब है कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा रविवार को अररिया पहुंची। यहां से वे शाम को दिल्ली रवाना हो गए। सोमवार को यात्रा स्थगित रहेगी और मंगलवार से इसे फिर शुरू किया जाएगा। इस यात्रा में प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होंगी। वहीं अब तक यात्रा में तेजस्वी यादव, मुकेश साहनी, भाकपा(माले) के नेता दीपांकर भट्टाचार्य और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हो चुके हैं।

यह घटना कांग्रेस की इस बड़ी यात्रा के दौरान सुरक्षा की गंभीर चुनौतियों को उजागर करती है, जबकि यात्रा का मकसद बिहार समेत देशभर में वोटरों के अधिकारों को लेकर जनजागरण करना है।

Releated Posts

आरक्षण पर आमने-सामने चिराग-मांझी, इस्तीफे की मांग तक पहुंची मोदी कैबिनेट की तकरार

SC आरक्षण में उप-श्रेणी और क्रीमी लेयर के मुद्दे पर बढ़ा विवाद, बिहार के दलित वोटबैंक का समीकरण…

ByByHindustan Mirror News Aug 31, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पारंपरिक सीट पर प्रशांत किशोर का बड़ा उलटफेर,पहली बार चुनाव जीतकर रचा इतिहास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : बांकीपुर से पहली बार चुनाव जीतकर रचा इतिहास, गुजरात में भाजपा और दतिया में…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

150 रुपये का विवाद बना 45 साल की कानूनी लड़ाई, 700 से अधिक पेशियां और 130 तारीखों के बाद आया फैसला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :1981 में शुरू हुए मामले में 2026 में सुनाया गया फैसला, 75 वर्षीय दोषी को…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

पटना से बाहर शिफ्ट होंगे कोचिंग संस्थान, बनेगा आधुनिक एजुकेशन हब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : खान ग्लोबल-ज्ञान बिंदु विवाद के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला पटना। बिहार सरकार…

ByByHindustan Mirror News Jun 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *