• Home
  • मथुरा
  • वक्फ संशोधन विधेयक 2024: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बोले – ‘आज वक्फ पर बड़े लोगों का कब्जा, गरीबों को कोई फायदा नहीं’
Image

वक्फ संशोधन विधेयक 2024: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बोले – ‘आज वक्फ पर बड़े लोगों का कब्जा, गरीबों को कोई फायदा नहीं’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 2 अप्रैल: 2025:मथुरा

मथुरा, उत्तर प्रदेश: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने वक्फ संपत्तियों और उनसे जुड़े मामलों को लेकर बड़ा बयान दिया है। वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के संदर्भ में उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियों का असल मकसद पूरा नहीं हो रहा है और इन पर बड़े लोगों का कब्जा हो गया है।

उन्होंने कहा, “जब मैं उत्तर प्रदेश में मंत्री था, तब वक्फ विभाग मेरे पास था। वहां 90% मुकदमे के सिवाय कुछ नहीं था। मथुरा में जितने वक्फ हैं, उसमें समाज के लिए कोई काम हो रहा है? एक ही जमीन पर कई मुकदमे चल रहे हैं, जिसका समाधान होना चाहिए। गरीबों को इससे कोई फायदा नहीं पहुंच रहा है।”

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का यह बयान वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग और विवादों को लेकर गंभीर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने साफ कहा कि वक्फ संपत्तियों पर जरूरतमंदों के बजाय प्रभावशाली लोगों का कब्जा बढ़ता जा रहा है, जिससे इसका असल उद्देश्य समाप्त हो रहा है।

Releated Posts

वृंदावन नाव हादसा: 10 की मौत, 12 लापता; तेज हवा बनी वजह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसावृंदावन में यमुना नदी में एक नाव पलटने से बड़ा…

ByByHindustan Mirror News Apr 10, 2026

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से बवाल: हादसा या हत्या?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ➤ प्रशासन का दावा: हादसा, हत्या नहींMathura में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से मशहूर…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

मथुरा में पिता ,बेटियों से करता था दुष्कर्म,तंग बेटे ने की हत्या

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में रविवार दोपहर एक किशोर ने अपने पिता की हत्या कर…

ByByHindustan Mirror News Oct 27, 2025

मथुरा-दिल्ली रेल ट्रैक हादसे के 24 घंटे बाद भी संचालन पूरी तरह बहाल नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मथुरा: कोयला लदी मालगाड़ी के बेपटरी होने के 24 घंटे बाद भी मथुरा-दिल्ली रेल रूट…

ByByHindustan Mirror News Oct 23, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top