• Home
  • अलीगढ
  • एएमयू के 10 छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नौकरियों में सफलता
Image

एएमयू के 10 छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नौकरियों में सफलता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 23 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के साइंस, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, सोशल साइंस और यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक फैकल्टी के 10 छात्रों को देश और विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के लिए चयनित किया गया है। यह चयन विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिस (जनरल) द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से हुआ।

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर साद हमीद ने बताया है कि जिन कंपनियों में छात्रों का चयन हुआ है, उनमें अमेजन, पावर ऑन कांट्रेक्टिंग (दुबई), प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी, सिल्वर स्किल्स, अरावली पब्लिक स्कूल और रिटेक्स रियल एस्टेट शामिल हैं।

एएमयू के जिन दस छात्रों को प्लेसमेंट मिला है, उनमें गजाला जमीर, फैजान अनवर खान, अनस अरबार और सुहेल खान (सभी एमसीए) को प्रेसिडेंसी यूनिवर्सिटी में चुना गया है। मोहम्मद शेहपर (एमएससी) और अरीबा हुसैन (बी.एड.) को अरावली पब्लिक स्कूल में नियुक्ति मिली है। मिसबाह कैसर (बी.आर्क.) को रिटेक्स रियल एस्टेट में, सुमैया लुकमान (एमबीए) को सिल्वर स्किल्स में, आमिर मुस्तफा (बी.ए.) को अमेजन में, और मोहम्मद सरफराज (सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा) को दुबई स्थित पावर ऑन कॉन्ट्रैक्टिंग कंपनी में नौकरी मिली है।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *