• Home
  • अलीगढ
  • 100 पुरोहित व 4 मौलवी कराएंगे 700 जोड़ों का सामूहिक विवाह
Image

100 पुरोहित व 4 मौलवी कराएंगे 700 जोड़ों का सामूहिक विवाह

विशाल जर्मन हैंगर में होगा भव्य आयोजन, डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा

अलीगढ़,हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अलीगढ़ जनपद में आयोजित होने वाले भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों का जिलाधिकारी संजीव रंजन ने गुरुवार को तालानगरी स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस अवसर पर आयोजन से जुड़े सभी नोडल अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने स्थल पर पंडाल, बैठने, सुरक्षा, स्वच्छता, विद्युत, पेयजल व अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की और समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

700 जोड़ों का होगा गरिमामय विवाह
जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी व जनकल्याणकारी योजना है, जिसके अंतर्गत जनपद में लगभग 700 जोड़ों का विवाह सामाजिक गरिमा और सम्मान के साथ संपन्न कराया जाएगा। विशाल जर्मन हैंगर के तले यह आयोजन किया जाएगा, जिससे सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो सकें। प्रत्येक जोड़े को उपहार सामग्री प्रदान की जाएगी तथा वधू के खाते में निर्धारित धनराशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।\

100 पुरोहित व 4 मौलवी निभाएंगे धार्मिक दायित्व
जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत मालिक ने बताया कि विवाह संस्कारों को विधि-विधान से संपन्न कराने के लिए 100 पुरोहित हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कराएंगे, जबकि 4 मौलवी मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़वाएंगे। आयोजन से पूर्व सभी जोड़ों का बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जाएगा, जिसके लिए पर्याप्त टीमें और इंटरनेट की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रत्येक टीम अधिकतम 30 जोड़ों का बायोमेट्रिक करेगी।

एक जोड़े पर एक लाख रुपये का व्यय
मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार ने नोडल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जोड़े पर लगभग एक लाख रुपये की धनराशि प्रदेश सरकार द्वारा वहन की जा रही है। विवाह उपरांत भोजन व्यवस्था और अंत में 24 प्रकार की उपहार सामग्री का वितरण किया जाएगा, जिसमें वस्त्र, घरेलू उपयोग का सामान और आवश्यक गृहस्थी सामग्री शामिल है।

Releated Posts

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026
1 Comments Text
  • gamvipg88 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Gamvipg88’s a little different from the others. Its got quite a bit of slots and arcade games. I like the bright designs. Take a punt at gamvipg88
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *