• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: एएमयू के 15 छात्रों ने पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में यूजीसी नेट एवं जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की
Image

अलीगढ़: एएमयू के 15 छात्रों ने पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में यूजीसी नेट एवं जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 31 जुलाई 2025

अलीगढ़, 31 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के 15 छात्रों ने जून 2025 सत्र की यूजीसी नेट एवं जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की है।

जिन शोधार्थियों ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) प्राप्त उनमें आसिकुल इस्लाम, मोहम्मद इरफान खान, उमर फारूक, रिजवान अहमद, मोहम्मद शाजिद, जोहा रिजवी और मोहम्मद शारिब के नाम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त निजामुद्दीन खान, मुनज्जह मुश्ताक, फातिमा हुसैन, कलीम खान, अरीबा, अदीबा, दरख्शां और दाऊद ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है।

विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एम. मासूम रजा ने इन उपलब्धि हासिल करने वाले छात्रों को बधाई दी और उनकी लगन व निरंतर प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल छात्रों के व्यक्तिगत जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि यह हमारे विभाग की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुसंधान केंद्रित वातावरण का भी प्रमाण है।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *