• Home
  • Delhi
  • कार्बाइड गन से दीवाली में 150 लोगों की रोशनी चली, कई गंभीर रूप से जख्मी
Image

कार्बाइड गन से दीवाली में 150 लोगों की रोशनी चली, कई गंभीर रूप से जख्मी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

भोपाल-इंदौर :दीवाली के शांत पर्व के बाद मध्य प्रदेश के कई शहरों में कार्बाइड गन के इस्तेमाल से आँखों में गंभीर चोटों की घटनाएँ सामने आई हैं। रिपोर्टों के अनुसार भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में करबाइड गन के कारण लगभग 300 लोग जख्मी हुए जिनमें से करीब 150 लोगों ने अपनी रोशनी गंवा दी। दिल्ली एम्स के नेत्र विभाग में इलाज कराने पहुंचे कम से कम दस मरीजों में कॉर्निया के गलने, अम्नियोटिक झिल्ली को क्षति और आँखों में प्लास्टिक व कार्बाइड के महीन टुकड़ों के चुभने की शिकायतें पायी गईं।

घटनाओं के बाद भोपाल, इंदौर और ग्वालियर प्रशासन ने कार्बाइड गन पर तत्काल रोक लगा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि प्लास्टिक पाइप और कार्बाइड के मिश्रण से बनती ज्वलनशील गैस और उससे होने वाला तेज धमाका न सिर्फ पाइप के फटने का कारण बनता है, बल्कि निकलने वाले कार्बाइड के महीन कण सीधे आंखों में पहुंचकर कॉर्निया तथा अन्य अंदरूनी ऊतकों को स्थायी नुकसान पहुँचा देते हैं। दिल्ली एम्स की प्रोफेसर डॉ. राधिका टंडन ने बताया कि मद्य प्रदेश से आए कई मरीजों की कॉर्निया गल चुकी है और उनमें कुछ में बाहरी चीज़ों के चुभने व रासायनिक जलन के कारण स्थिति और बिगड़ी है।

कार्बाइड गन बनाते व उपयोग करते हुए वायरल हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलते रहे हैं, जिससे कई स्थानों पर असावधान युवा व बच्चे इसे प्रयोग में लाने लगे। डॉक्टरों ने आगाह किया है कि ऐसे वाहनों/उपकरणों का प्रयोग बेहद खतरनाक है और यह आँखों के साथ-साथ शरीर के अन्य हिस्सों पर भी स्थायी प्रभाव डाल सकता है। प्रशासनिक कदमों के साथ-साथ नेत्र विशेषज्ञ व सुरक्षा एजेंसियाँ सामाजिक स्तर पर जागरूकता अभियान चला कर लोगों से इस प्रकार के प्रयोग नहीं करने की सलाह दे रही हैं।

Releated Posts

लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबिन के दौरे से 2027 चुनावी तैयारी को धार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :41 स्वागत बिंदुओं पर 25 सामाजिक वर्गों की भागीदारी, संगठनात्मक बैठकों में चुनावी रणनीति और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

ड्रोन से मिसाइल तक: ₹52 हजार करोड़ की रक्षा डील से बदलेगी भारतीय सेना की ताकत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रक्षा मंत्रालय ने तीनों सेनाओं के लिए स्वदेशी हथियारों और आधुनिक रक्षा प्रणालियों को…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

31 दिसंबर 2026 तक आधार में ईमेल अपडेट रहेगा मुफ्त, UIDAI ने दी बड़ी राहत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :अब Aadhaar Mobile App के जरिए घर बैठे बिना किसी शुल्क के अपडेट होगी ईमेल…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

हर्ष फायरिंग केस: बीजेपी विधायक राजू सिंह को 4 साल की जेल, 25 लाख का जुर्माना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नए साल की पार्टी में चली गोली से महिला डॉक्टर की हुई थी मौत…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top