• Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में पीएम आवास योजना में 15,600 लोगों को मिला आशियाना
Image

उत्तराखंड में पीएम आवास योजना में 15,600 लोगों को मिला आशियाना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

प्रदेश में मिलेगा मुफ्त इलाज, 52 नगर निकायों में 115 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरूमुख्यमंत्री धामी ने किया शहरी विकास की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लोकार्पण,

देहरादून। (ब्यूरो प्रमुख) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवमी के पावन पर्व पर प्रदेश के लोगों के लिए सौगातों की बौछार कर डाली। उन्होंने आज बुधवार को मुख्य सेवक सदन में शहरी विकास से जुड़ी कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के 52 नगर निकायों में 115 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर की शुरुआत की गई। इसके साथ ही फेरी व्यवसायियों के पंजीकरण का बड़ा अभियान एवं अंगीकार 2.0 को भी लॉन्च किया गया। इसके साथ ही सूबे के 15,600 लोगों के सिर पर छत का भी उपहार दिया गया।

मसूरी नगर पालिका को मिला प्रथम पुरस्कार
सीएम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर निकायों को अटल निर्मल नगर पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने रुद्रपुर नगर निगम को प्रथम, पिथौरागढ़ नगर निगम को द्वितीय तथा कोटद्वार नगर निगम को तृतीय अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया | इसके साथ ही मसूरी नगर पालिका परिषद को प्रथम, डोईवाला नगर पालिका परिषद को द्वितीय तथा भीमताल को तृतीय अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया | मुख्यमंत्री ने लालकुआं नगर पंचायत को प्रथम, गुलरभोज नगर पंचायत को द्वितीय तथा भिकियासैंण नगर पंचायत को तृतीय अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया | उन्होंने छावनी परिषद लैंसडौन को प्रथम, रानीखेत को द्वितीय तथा रुड़की छावनी परिषद को तृतीय अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया |

कस्बों से 244 वाहन उठाएंगे कूड़ा
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । शहरी निकायों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु 244 नए वाहनों को राज्य को समर्पित किया गया। इन योजनाओं से शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और आवास की दिशा में ठोस सुधार होंगे और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से प्रदेश के नगर निकायों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, शहरी गरीबों को आवास उपलब्ध कराने, फेरी व्यवसायियों को संगठित कर उन्हें आजीविका से जोड़ने तथा स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और सहयोग से हमारी राज्य सरकार भी उत्तराखंड के विकास को एक नई दिशा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राजयसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक उमेश शर्मा, सविता कपूर, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल सहित विभिन्न नगर निकायों के मेयर, सचिव नितेश कुमार झा सहित शहरी विकास विभाग व नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे 

Releated Posts

टिहरी में भीषण सड़क हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 8 की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: टिहरी गढ़वाल (उत्तराखंड) से दर्दनाक खबरटिहरी गढ़वाल जिले में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

सीमाओं से परे बदलती जंग, मजबूत सेना और जागरूक नागरिक जरूरी: राजनाथ सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के कार्यक्रम में वर्चुअल संबोधनरक्षा मंत्री Rajnath Singh ने शनिवार को उत्तराखंड…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

1 मार्च से बंद हो जाएगा WhatsApp? SIM-Binding नियम पर सरकार सख्त, करोड़ों यूजर्स पर असर संभव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सरकार का साफ रुख: एक्टिव SIM से जुड़ा रहेगा अकाउंट 1 मार्च से मैसेजिंग ऐप्स…

ByByHindustan Mirror News Feb 27, 2026

केदारनाथ धाम में इस बार मोबाइल-कैमरा बैन, रील्स बनाने पर लगेगा भारी जुर्माना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पवित्रता और दर्शन व्यवस्था बनाए रखने का फैसलारुद्रप्रयाग (उत्तराखंड): केदारनाथ धाम की धार्मिक मर्यादा और…

ByByHindustan Mirror News Jan 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top