• Home
  • अलीगढ
  • त्योहारों : पांच दिनों में 3250 टन कचरा निकला अलीगढ़ शहर से
Image

त्योहारों : पांच दिनों में 3250 टन कचरा निकला अलीगढ़ शहर से

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
अलीगढ़ में पंचोत्सव और दीपावली के दौरान शहर में सफाई अभियान व्यापक स्तर पर चलाया गया। नगर निगम, अर्बन एनवाइरोटेक और सुखमा संस की संयुक्त टीमों ने जिम्मेदारी से कार्य करते हुए पांच दिनों में कुल 3250 टन से अधिक कचरा शहर से बाहर निकाला। 19 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक रोजाना औसतन 650 टन कचरा निकला, जो सामान्य दिनों से 100–150 टन अधिक रहा।
अर्बन एनवाइरोटेक कंपनी के प्रोजेक्ट हेड मो. अहसान सैफी ने बताया कि शहर के 90 वार्डों से करीब 400 वाहनों के जरिए डोर-टू-डोर और कूड़ा प्वाइंट से कचरा उठाया गया। सभी वाहनों की तौल एटूजेड प्लांट पर कराई गई और रिकार्ड नगर निगम में दर्ज किया गया।
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों ने मिलकर व्यवस्था को उत्कृष्ट बनाया। कुछ स्थानों पर दोबारा कचरा फेंके जाने से दिक्कतें आईं, लेकिन उन्हें भी तुरंत निस्तारित कराया गया। नगर निगम ने घोषणा की है कि त्योहारी सीजन में बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

Releated Posts

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top