• Home
  • UP
  • दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव में 87.90% रिकॉर्ड मतदान,आज आएंगे नतीजे
Image

दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव में 87.90% रिकॉर्ड मतदान,आज आएंगे नतीजे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, । दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में बुधवार को उत्साहपूर्ण और शांतिपूर्ण मतदान हुआ। आठ पदों के लिए आयोजित चुनाव में कुल 2290 अधिवक्ताओं में से 2013 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह 87.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के चुनावों में उल्लेखनीय माना जा रहा है।

सुबह से लगी रहीं कतारें

कलेक्ट्रेट स्थित बार सभागार में सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चला। शुरुआती घंटों से ही अधिवक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। दीवानी परिसर से बड़ी संख्या में वकील कलेक्ट्रेट पहुंचे और मतदान किया। दोपहर एक बजे तक ही एक हजार से अधिक अधिवक्ता वोट डाल चुके थे। बिना सीओपी आई कार्ड के किसी को मतदान की अनुमति नहीं दी गई।

कड़ी सुरक्षा में सील हुई मतपेटियां

मतदान स्थल के बाहर प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से समर्थन की अपील करते नजर आए। पूरे दिन उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल तैनात रहा। मतदान समाप्त होने के बाद इंस्पेक्टर सिविल लाइन की निगरानी में मतपेटिकाओं को सील कर सुरक्षित रखा गया।

41 राउंड में होगी मतगणना

निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र सिंह, उप निर्वाचन अधिकारी हरेंद्र सिंह होल्कर और नवरत्न गुप्ता ने बताया कि गुरुवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। कुल 41 राउंड की गिनती के बाद देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

29 प्रत्याशी मैदान में

अध्यक्ष पद पर कैलाश बाबू गुप्ता, सत्येंद्र सिंह चौहान, उमेश कुमार पाठक, मनोज कुमार शर्मा व रनवीर सिंह जादौन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कुंवर आमिर, ठा. नरेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, रामकुमार गुप्ता, शिवकुमार भारद्वाज, महासचिव पद पर अनिल कुमार शर्मा, राजीव कुमार मल्होत्रा व जितेंद्र सिंह यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अंकित सक्सेना, उदगीथ कुमार, वेद प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर दीप्ती सिंह जादौन, जैनव जहां, रीता सिंह, सुमन लता वर्मा, संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर अंकुर अग्रवाल, गुंजन गुप्ता, राकेश कुमार दक्ष, लखन सिंह व तौसीफ अहमद, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर प्रदीप कुमार शर्मा व राहुल वर्मा, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर सोनू कुमार शर्मा व संतोष कुमार बर्चेल मैदान में हैं।

इन पदों पर नहीं हुआ चुनाव चुनाव

अधिकारी के अनुसार वरिष्ठ कार्यकारिणी व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर छह-छह प्रत्याशी होने चाहिए। यहां पांच-पांच अधिवक्ताओं ने ही नामांकन किया है। इनमें वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर गुलाब राय भागिया, मनोज कुमार सक्सेना, वेद प्रकाश वार्ष्णेय, वेद प्रकाश शर्मा, विवेक कुमार व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर अनीता कुमारी, गगन कुमार सिंह, देवेंद्र सूर्यवंशी उर्फ देवेंद्र माहौर, लक्ष्मी सैनी व धर्मेंद्र कुमार शर्मो ने नामांकन किया था। ऐसे में इन पदों पर मतदान नहीं हुआ है

#Aligarh #BarElection #AligarhBarAssociation #VotingDay #LegalCommunity

Releated Posts

देश में मौसम की मार: दिल्ली-UP तप रहे, बिहार-झारखंड में बारिश और आंधी का अलर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई राज्यों में तेज बारिश और…

ByByHindustan Mirror News May 20, 2026

चार दिन काम, तीन दिन छुट्टी! नए लेबर कोड से बदल सकता है नौकरी का तरीका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ 12 घंटे की शिफ्ट के साथ मिलेगा लंबा वीकेंड, कर्मचारी की सहमति होगी जरूरी नई…

ByByHindustan Mirror News May 20, 2026

भीषण गर्मी का कहर:अलीगढ़ समेत 11 जिलों में रेड अलर्ट, यूपी के कई शहरों में पारा 48 डिग्री के पार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: यूपी के कई शहरों में पारा 48 डिग्री के पार, लू और गर्म हवाओं से…

ByByHindustan Mirror News May 20, 2026

यूपी में 9 साल में 289 बदमाश ढेर, 34 हजार से अधिक अपराधी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ उप्र पुलिस की कार्रवाई में 34 हजार से अधिक अपराधी गिरफ्तार, जीरो टॉलरेंस नीति का…

ByByHindustan Mirror News May 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top