• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: सफाई व्यवस्था चरमराई, गंभीरपुरा में फूटा आक्रोश
Image

अलीगढ़: सफाई व्यवस्था चरमराई, गंभीरपुरा में फूटा आक्रोश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ सोमवार 2 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़। शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। 45 वार्डों की सफाई की जिम्मेदारी संभाल रही निजी कंपनी रुखमा इंफ्रा व्यवस्था को पटरी पर लाने में नाकाम साबित हो रही है। बीते तीन महीनों से कई इलाकों में न तो नियमित झाड़ू लग रही है, न ही नालियों की सफाई हो रही है।

गंभीरपुरा क्षेत्र की स्थिति सबसे अधिक खराब है। शनिवार को इलाके में गंदा पानी आने और सफाई न होने से परेशान लोगों ने प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गलियों में जगह-जगह कूड़ा पड़ा है, नालियां पूरी तरह से जाम हैं और कोई सफाईकर्मी नजर नहीं आ रहा।

निवासियों ने आरोप लगाया कि रुखमा कंपनी के आने के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। न तो कोई जिम्मेदार अधिकारी क्षेत्र का दौरा करता है, न ही लोगों की शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। पॉश कॉलोनियों से लेकर सामान्य बस्तियों तक सफाई की हालत बदतर है।

पार्षद पवन गुप्ता ने बताया कि कंपनी के कर्मचारी एक-दो दिनों में सफाई कार्य शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि नीम वाली गली में गंदे पानी की शिकायत पर तत्काल रैंपचालिंग कराई गई है। पार्षद का दावा है कि जल्द ही सफाई व्यवस्था में सुधार होगा, लेकिन लोगों में इसको लेकर गहरा आक्रोश है।

ईद नजदीक है, लेकिन नगर निगम और सफाई कंपनी की लापरवाही के चलते शहर गंदगी से सना हुआ है। लोगों का कहना है कि जब त्योहारों पर भी सफाई का ध्यान नहीं रखा जा रहा तो आम दिनों में हालात और बदतर हो सकते हैं।

Releated Posts

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

5183 करोड़ की पीडब्ल्यूडी कार्ययोजना को सीएम योगी की मंजूरी, अलीगढ़ में 2256 करोड़ से बनेंगे 573 सड़क और पुल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

22 जून को अलीगढ़ आएंगे मुख्यमंत्री योगी, 500 करोड़ की परियोजनाओं की दे सकते हैं सौगात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : आरएमपीएसयू, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और विकास कार्यों का करेंगे निरीक्षण, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां…

ByByHindustan Mirror News Jun 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top