• Home
  • उत्तराखंड
  • केदारनाथ धाम के लिए निःशुल्क भण्डारे की खाद्य सामग्री रवाना, राज्य मंत्री,महिला आयोग राज्यमंत्री ऐश्वर्या रावत एवं भगवती महाराज ने दिखाई हरी झंडी
Image

केदारनाथ धाम के लिए निःशुल्क भण्डारे की खाद्य सामग्री रवाना, राज्य मंत्री,महिला आयोग राज्यमंत्री ऐश्वर्या रावत एवं भगवती महाराज ने दिखाई हरी झंडी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज, देहरादून, 4 जून।
उत्तराखण्ड के केदारनाथ धाम में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी निःशुल्क भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सहसपुर भाऊवाला से भण्डारे की खाद्य सामग्री से भरे वाहनों को उत्तराखण्ड सरकार के आयुर्वेद राज्य मंत्री भुवन विक्रम डबराल, महिला आयोग राज्यमंत्री ऐश्वर्या रावत एवं भगवती महाराज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर भगवती महाराज ने जानकारी दी कि “अतिथि देव भण्डारा” श्रद्धालुओं के सहयोग से संचालित किया जाता है, जिससे चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को निःशुल्क एवं उचित भोजन व्यवस्था प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि यह भण्डारा 10 जून से प्रारंभ होकर 41 दिनों तक निरंतर चलेगा।

महाराज ने कहा कि यह कार्य पूर्णतः धर्मपरायणता का प्रतीक है और श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे सहयोगकर्ता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मनोज कुमार, हरीश सामंत, रमन चौधरी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष मिता सिंह के सहयोग से खाद्य सामग्री भेजी जा रही है, जिनका योगदान सराहनीय है।

भगवती महाराज ने आशा जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार सभी धर्मप्रेमी लोगों का सहयोग इस सेवा कार्य में मिलता रहेगा।

Releated Posts

टिहरी में भीषण सड़क हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 8 की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: टिहरी गढ़वाल (उत्तराखंड) से दर्दनाक खबरटिहरी गढ़वाल जिले में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

सीमाओं से परे बदलती जंग, मजबूत सेना और जागरूक नागरिक जरूरी: राजनाथ सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के कार्यक्रम में वर्चुअल संबोधनरक्षा मंत्री Rajnath Singh ने शनिवार को उत्तराखंड…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

1 मार्च से बंद हो जाएगा WhatsApp? SIM-Binding नियम पर सरकार सख्त, करोड़ों यूजर्स पर असर संभव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सरकार का साफ रुख: एक्टिव SIM से जुड़ा रहेगा अकाउंट 1 मार्च से मैसेजिंग ऐप्स…

ByByHindustan Mirror News Feb 27, 2026

केदारनाथ धाम में इस बार मोबाइल-कैमरा बैन, रील्स बनाने पर लगेगा भारी जुर्माना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पवित्रता और दर्शन व्यवस्था बनाए रखने का फैसलारुद्रप्रयाग (उत्तराखंड): केदारनाथ धाम की धार्मिक मर्यादा और…

ByByHindustan Mirror News Jan 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top