• Home
  • आगरा
  • मथुरा: फेरों से पहले दुल्हनों ने किया शादी से इनकार, पसंद नहीं आए दूल्हे
Image

मथुरा: फेरों से पहले दुल्हनों ने किया शादी से इनकार, पसंद नहीं आए दूल्हे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: सोमवार 9 जून 2025

आगरा, मथुरा। शनिवार रात टैंटीगांव के एक फार्म हाउस में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो दुल्हनों ने फेरों से ठीक पहले शादी करने से इनकार कर दिया। मामला मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है, जहां एक ही परिवार के दो बेटों की शादी आगरा निवासी दो युवतियों से तय हुई थी।

समारोह में जयमाला की तैयारी हो चुकी थी और फेरों की रस्म की तैयारी चल रही थी, तभी दोनों दुल्हनों ने अचानक शादी से मना कर दिया।

दूल्हों को नापसंद कर दिया

सीओ मांट गुंजन सिंह ने बताया कि युवतियों को दूल्हे पसंद नहीं आए, इसलिए उन्होंने शादी से इनकार कर दिया।

फुफेरी बहनों पर भड़काने का आरोप

दूल्हा पक्ष का कहना है कि दुल्हनों की फुफेरी बहनों ने उन्हें भड़का दिया, जिससे वे शादी करने को तैयार नहीं हुईं।

तीन बजे तक चली पंचायत

मामले की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी अजीत मलिक मौके पर पहुंचे और फार्म हाउस में चल रहे विवाद की जानकारी ली। दोनों पक्षों के बीच देर रात तीन बजे तक पंचायत चलती रही, मगर युवतियों ने अपना फैसला नहीं बदला।

समझौते के बाद विदा हुए लड़की पक्ष के लोग

आखिरकार जब युवतियां नहीं मानीं, तो दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते के बाद लड़की पक्ष के लोग बिना शादी किए ही वापस लौट गए।

समारोह में अफरा-तफरी

शादी रुकने की सूचना पर समारोह में अफरा-तफरी मच गई। रिश्तेदारों व मेहमानों में भी हैरानी का माहौल रहा।

Releated Posts

आगरा: फ्रीगंज में लकड़ी के गोदाम में भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने ढाई घंटे में पाया काबू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुबह लगी आग से मचा हड़कंपआगरा के फ्रीगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़े हादसे…

ByByHindustan Mirror News Jan 4, 2026

हादसा: आगरा में बेकाबू कार ने ली पांच की जान, पुलिस की सूझबूझ से टला बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: आगरा में शुक्रवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।…

ByByHindustan Mirror News Oct 25, 2025

स्मॉग ने ढका आगरा, अलीगढ़ में AQI खतरनाक श्रेणी में’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दिवाली की आतिशबाजी और पराली जलाने के चलते उत्तर भारत के कई शहरों में वायु…

ByByHindustan Mirror News Oct 22, 2025

इनकम टैक्स के नाम पर उद्योगपति पूरन डावर से मांगी 5 करोड़ की फिरौती, पुलिस ने दो को लिया हिरासत में

आगरा, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज।आगरा में जूता उद्योग से जुड़े मशहूर उद्योगपति और फुटवियर, चमड़ा उद्योग विकास परिषद के…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top