• Home
  • अलीगढ
  • सम्पूर्ण समाधान दिवस: अतरौली में जनशिकायतों की समीक्षा, अधिकारियों को गुणवत्ता व समयबद्धता का दिया संदेश
Image

सम्पूर्ण समाधान दिवस: अतरौली में जनशिकायतों की समीक्षा, अधिकारियों को गुणवत्ता व समयबद्धता का दिया संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: सोमवार 9 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़, 09 जून 2025: मण्डलायुक्त अलीगढ़ मंडल संगीता सिंह ने सोमवार को अतरौली तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजीव रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पंकज कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुभांशु कटियार, एसडीएम अतरौली मो. अमान समेत जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने जनसुनवाई के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति, गुणवत्ता एवं प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आईजीआरएस व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों को मात्र खानापूर्ति के रूप में निपटाया न जाए, बल्कि उनमें संवेदनशीलता दिखाते हुए समाधान किया जाए।

कार्यालयों की उपस्थिति और निगरानी पर विशेष जोर

मण्डलायुक्त ने बताया कि हाल ही में अलीगढ़ एवं हाथरस जिलों के विभिन्न कार्यालयों में अधिकारियों की उपस्थिति की सत्यता लैंडलाइन फोन पर कॉल कर जांची गई। जिन कार्यालयों के लैंडलाइन फोन अभी भी खराब हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त कराना होगा। उन्होंने कहा कि जब अधिकारी स्वयं समय से कार्यालय पहुंचेंगे, तभी अधीनस्थ कर्मचारी भी समयबद्ध रहेंगे, जिससे आमजन को वास्तविक लाभ मिलेगा।

सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालयों में आमजन से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनें और उनका समाधान कराएं। इसके अलावा, प्रतिदिन कम से कम 10-15 मिनट आईजीआरएस पोर्टल खोलकर शिकायतों की स्थिति की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए।

कानूनगो व लेखपालों को धारा-24, अमलदरामद और विभिन्न प्रमाण-पत्रों से जुड़ी जनशिकायतों को समयबद्ध ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को टीम वर्क में कार्य करने की नसीहत देते हुए कहा कि प्रत्येक दिन कम से कम 5 निस्तारित शिकायतों का शिकायतकर्ता से स्वयं फीडबैक लें, जिससे वास्तविकता का पता चले।

नगर पालिका परिषद अतरौली द्वारा उच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद दुकानों को खाली न कराने पर मण्डलायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने इसे सरकारी संपत्ति पर कब्जा कराने के समान बताते हुए निर्देश दिया कि पूर्व आवंटियों से दुकानों को हटाकर नियमानुसार पुनः आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाए।

अन्य महत्वपूर्ण शिकायतों पर कार्रवाई

  • बद्री प्रसाद गुप्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से संबंधित शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को आवश्यक जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
  • दत्ताचोली निवासी उर्वेश कुमार की शिकायत पर कि उसके खेत व चकरोड पर अवैध ईंट भट्ठा संचालित हो रहा है, एसडीएम व एसएचओ को संयुक्त रूप से कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।
  • भुड़िया रामपुर निवासी संजय कुमार की शिकायत पर चारागाह भूमि पर हुए अवैध निर्माण को हटाने का निर्देश भी एसडीएम को दिया गया।

समाधान दिवस की शिकायतें एवं फीडबैक

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 42 शिकायतें पंजीकृत की गईं, जिनमें से 07 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। मण्डलायुक्त ने शेष शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पूर्व समाधान दिवस के तहत निस्तारित 04 मामलों का रैंडम फीडबैक भी लिया गया, जिनमें से 03 शिकायतों पर असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर सीओ राजीव द्विवेदी, सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, परियोजना निदेशक भालचंद त्रिपाठी, ईओ वंदना शर्मा समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

UPI भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क की निगरानी बढ़ाएगी सरकार

MDR लागू होने की तैयारी के बीच ग्राहकों को राहत, बैंकों और UPI ऐप्स को शुल्क न थोपने…

ByByHindustan Mirror News Sep 18, 2026

ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा से घर में आती है सकारात्मक ऊर्जा, पर्यावरण भी सुरक्षित

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। श्री अखलेश्वर महादेव मंदिर, रघुवीरपुरी में शनिवार को निःशुल्क ईको फ्रेंडली श्री गणेश…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *