• Home
  • लखनऊ
  • 25 सितंबर से कैंपस में उतरेगी सपा की छात्रसभा, पर्चा और संविधान की किताब से संवाद
Image

25 सितंबर से कैंपस में उतरेगी सपा की छात्रसभा, पर्चा और संविधान की किताब से संवाद

पेपर लीक, रोजगार, फीस, आरक्षण और छात्र अधिकारों को बनाया अभियान का आधार; Gen-Z से संपर्क बढ़ाने की तैयारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्र संपर्क अभियान तेज करने की तैयारी की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी छात्र सभा 25 सितंबर से छात्रों के बीच विशेष अभियान चलाएगी। इसके तहत कैंपस में चार पन्नों का पर्चा और संविधान की किताब वितरित की जाएगी। पार्टी का फोकस खासतौर पर Gen-Z यानी युवा छात्रों से संवाद बढ़ाने पर रहेगा।

अभियान में पेपर लीक, भर्ती प्रक्रिया में देरी, रोजगार, फीस वृद्धि, छात्रवृत्ति, आरक्षण, सामाजिक न्याय और छात्र अधिकार जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे। छात्रों को बांटे जाने वाले पर्चे में अखिलेश यादव की ओर से अपील भी शामिल है। इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं की समस्याओं और पेपर लीक तथा भर्ती प्रक्रिया में देरी को लेकर पार्टी का पक्ष रखा गया है।

आरक्षण और सामाजिक न्याय पर जोर

सपा के छात्र अभियान में आरक्षण और सामाजिक प्रतिनिधित्व को भी प्रमुख मुद्दा बनाया गया है। पार्टी की ओर से आरक्षण को संविधान प्रदत्त अधिकार बताते हुए सामाजिक न्याय और समान अवसर की बात कही गई है। लेटरल एंट्री, विश्वविद्यालयों में प्रतिनिधित्व और रोजगार में अवसर जैसे विषयों को भी छात्रों के बीच उठाने की तैयारी है।

अभियान के एजेंडे में जातीय जनगणना भी शामिल है। पार्टी का कहना है कि सरकार बनने पर आबादी और भागीदारी के अनुपात में अवसर, प्रतिनिधित्व और रोजगार में हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जाएगा। सपा पहले भी छात्र संपर्क अभियानों में फीस, रोजगार, आरक्षण, पेपर लीक और छात्रसंघ जैसे मुद्दे उठाती रही है।

लैपटॉप, रोजगार और कैंपस सुविधाओं पर फोकस

छात्रों के लिए जारी एजेंडे में मुफ्त लैपटॉप, डिजिटल संसाधन और इंटरनेट, बेहतर पुस्तकालय, कैंपस की मूलभूत सुविधाएं, छात्रवृत्ति और रोजगारपरक शिक्षा जैसे मुद्दे शामिल हैं। इसके अलावा कैंपस प्लेसमेंट, छात्राओं की सुरक्षा, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, छात्रसंघ चुनाव, अनुशासनात्मक कार्रवाई में निष्पक्षता और खेल-सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात भी कही गई है।

सपा के इस अभियान को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में देखा जा रहा है। पार्टी पहले से ही विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में छात्र जागरूकता एवं सदस्यता अभियानों के जरिए युवाओं से संपर्क बढ़ा रही है।

#SamajwadiParty #AkhileshYadav #UPPolitics #GenZ #UPAssemblyElection2027

Releated Posts

2027 की जीत के लिए भाजपा का महामंथन, कोर कमेटी में बनी चुनावी रणनीति

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सरकारी योजनाओं का प्रचार और युवाओं-Gen-Z तक पहुंच बढ़ाने पर जोर…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

BJP का सोशल मीडिया प्लान तैयार, ‘नैरेटिव फॉलोअर’ नहीं ‘नैरेटिव सेटर’ बनने की तैयारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले डिजिटल नेटवर्क मजबूत करने पर जोर, बूथ स्तर…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2026

लाल कैप से ब्लू टी-शर्ट तक… अखिलेश ने बताया सपा के नए ड्रेस कोड का मतलब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : छात्र सभा के लिए नीली टी-शर्ट और जींस का ड्रेस कोड, अखिलेश बोले- नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 9, 2026

नदियां उफान पर, गांवों में पानी, यूपी के 19 जिलों में बाढ़ का खतरा

प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, वाराणसी में गंगा चेतावनी बिंदु के पार; गाजीपुर में 2000 भेड़ों का छह…

ByByHindustan Mirror News Sep 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *