• Home
  • अलीगढ
  • एएमयू शोधार्थी जांनिसार अख्तर को अन्स्र्ट माख ग्रांट से किया गया सम्मानित
Image

एएमयू शोधार्थी जांनिसार अख्तर को अन्स्र्ट माख ग्रांट से किया गया सम्मानित


अलीगढ़, 4 जुलाई: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के विदेशी भाषाओं विभाग के पीएचडी शोधार्थी जांनिसार अख्तर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित “अन्स्र्ट माख ग्रांट” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान ऑस्ट्रिया की शिक्षा और अंतरराष्ट्रीयकरण एजेंसी (OeAD) द्वारा प्रदान किया जाता है।

इस ग्रांट के अंतर्गत जांनिसार वर्ष 2026 में अप्रैल से मई के बीच दो माह के लिए वियना विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रिया में “हिस्पैनिक अध्ययन” के क्षेत्र में शोध कार्य करेंगे। यह कार्य वहां के विशेषज्ञ प्रो. मैथियास हाउसमैन के मार्गदर्शन में सम्पन्न होगा।

इस ग्रांट के तहत उन्हें प्रतिमाह 1,300 यूरो की छात्रवृत्ति और यात्रा व्यय हेतु 1,200 यूरो अतिरिक्त प्रदान किए जाएंगे। जांनिसार की यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत बल्कि एएमयू के लिए भी गौरव का विषय है।

उनके शोध निर्देशक डॉ. मयूरेश कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए इसे परिश्रम और समर्पण का परिणाम बताया। वहीं अंतरराष्ट्रीय अध्ययन संकाय के अधिष्ठाता प्रो. मोहम्मद अज़हर ने भी उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं और इसे एएमयू की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के लिए एक उपलब्धि बताया।

Releated Posts

दादरी रैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसा, “7 एयरपोर्ट का उद्घाटन, 6 हो गए बंद”

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दादरी से 2027 चुनाव का शंखनादसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने रविवार को…

ByByHindustan Mirror News Mar 29, 2026

पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ की हत्या की साजिश मामले में 7 दोषियों को सजा

अलीगढ़: खैर क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ की हत्या की साजिश रचने और धमकी देने के मामले…

ByByHindustan Mirror News Mar 29, 2026

सांसद सतीश गौतम की एंट्री के बाद बनी सहमति,रामनवमी पर अब केवल सांकेतिक शोभायात्रा , आंतरिक डायवर्जन लागू

मार्ग विवाद बना मुख्य कारण, तीन दिन की खींचतान के बाद भी नहीं बनी सहमति अलीगढ़ के कनवरीगंज…

ByByHindustan Mirror News Mar 27, 2026

कटरा में शोभायात्रा से पहले बढ़ा तनाव, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ से सामने आया संवेदनशील मामला देहली गेट थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में दुर्गे…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top