• Home
  • UP
  • अलीगढ़ : पत्नी को बुलाने पहुंचे युवक ने, ससुराल में की ताबड़तोड़ फायरिंग
Image

अलीगढ़ : पत्नी को बुलाने पहुंचे युवक ने, ससुराल में की ताबड़तोड़ फायरिंग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

अलीगढ़ के थाना खैर क्षेत्र की शिव मंदिर ब्लॉक कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने पत्नी को ससुराल से बुलाने के बहाने घर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना मंगलवार की बताई जा रही है, जब युवक अपने साथ आधा दर्जन से अधिक लोगों को लेकर ससुराल पहुंचा और जमकर हंगामा किया।

पीड़ित महिला काजल ने पुलिस को बताया कि वह बीते दो वर्षों से अपनी मां के घर रह रही है। उसका पति आए दिन उसे परेशान करता है और धमकी देता है। मंगलवार को दिनभर में तीन बार उसका पति अपने साथियों के साथ घर आया और मारपीट करने लगा। जब परिवार ने दरवाजा बंद कर लिया, तो आरोपी युवक ने दरवाजे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक और उसके साथियों द्वारा दरवाजे पर हमला करते और गाली-गलौज करते हुए देखा जा सकता है। काजल का आरोप है कि जान से मारने की नीयत से उसके पति ने उस पर और परिवार के अन्य सदस्यों पर कई राउंड फायरिंग की। स्थानीय लोगों ने मौके से कारतूस बरामद किए हैं, जो फायरिंग की पुष्टि करते हैं।

पीड़िता काजल ने पूरे मामले की शिकायत खैर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कह रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

Releated Posts

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *