• Home
  • अलीगढ
  • एएमयू के शिक्षक को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर प्रस्तुति’ का पुरस्कार
Image

एएमयू के शिक्षक को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर प्रस्तुति’ का पुरस्कार

अलीगढ़, 14 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेड. एच. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के सहायक प्रोफेसर डॉ. आले इमरान को जयपुर स्थित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) में आयोजित ‘5वीं आईईईई इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन सस्टेनेबल एनर्जी एंड फ्यूचर इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्टेशन’ में ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर प्रस्तुति’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

डॉ. इमरान को यह सम्मान ‘इंटरप्रेटिव स्ट्रक्चरल मॉडलिंग टू एनालाइज फाइनेंशियल डेटरमिनेंट्स इन रूफटॉप सोलर पीवी एडॉप्शन’ विषय पर शोध कार्य के लिए मिला। चार दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश के प्रमुख विश्वविद्यालयों से विशेषज्ञ और प्रतिभागी शामिल हुए।

यह तीसरी बार है जब डॉ. इमरान को नवीकरणीय ऊर्जा उद्यमिता पर शोध के लिए सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र या प्रस्तुति का पुरस्कार मिला है। इससे पूर्व 2024 में नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (सिंगापुर) और 2023 में आईआईटी मद्रास द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में उन्हें यह सम्मान प्राप्त हो चुका है।

इस शोध पत्र के सह-लेखक एएमयू के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के डॉ. आसिफ अख्तर और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. मोहम्मद रिहान (निदेशक, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ सोलर एनर्जी, गुरुग्राम) हैं।

कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. मोहम्मद मुजम्मिल ने इस उपलब्धि पर शोधकर्ताओं को बधाई दी।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *